{"_id":"68433969ac1ac629e20a4d69","slug":"drill-work-of-iron-gold-mine-completed-ore-sent-for-testing-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136626-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लाैह-स्वर्ण खदान का ड्रिल कार्य पूरा, परीक्षण के लिए भेजा अयस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लाैह-स्वर्ण खदान का ड्रिल कार्य पूरा, परीक्षण के लिए भेजा अयस्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील मड़ावरा में लौह अयस्क मिलने की पुष्टि हुई थी, इसके बाद खनिज विभाग ने इन खदानों को खनन के लिए नीलाम किया। कंपनियों ने इसके लिए आवेदन किया था जिसके बाद वहां पर ड्रिल कार्य शुरू किया गया। कंपनी का ड्रिल का कार्य अब पूरा हो गया है। मिट्टी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्य किया जाएगा। मड़ावरा तहसील के गिरार स्थित ग्राम बड़वार में लौह और सोने के भंडारण को मापने के लिए निजी कंपनी ने सितंबर में ड्रिलिंग शुरू की। 31 बोर से 6015 मीटर तक ड्रिलिंग होनी थी, जो पूरी हो चुकी है। अब ड्रिल से निकलने वाली मिट्टी की जांच प्रयोगशाला में कराई जाएगी। इसके बाद यहां खनन के लिए प्लांट तैयार किया जाएगा।
खनिज भूगर्भ विभाग ने गिरार क्षेत्र में सर्वे किया था, जहां 25 से 30 प्रतिशत ग्रेड लौह की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ग्राम बड़वार में 231 हेक्टेयर में तैयार इन ब्लॉकों को खनन के लिए आवंटित किया गया था। लौह और सोने के अयस्क की उपलब्धता की पुष्टि के बाद भूतत्व और खनिजकर्म विभाग ने इन ब्लॉक के लिए कंपोजिट लाइसेंस की निविदा प्रक्रिया शुरू की थी।
गोवा की कंपनी ने मैपिंग, भू-भौतिकी अध्ययन, भू-रासायनिक अध्ययन के साथ खनिज ब्लॉक में 31 बोर कर खनिज भंडारों का पता लगाने का कार्य सितंबर में पूर्ण कर दिया था। ड्रिलिंग के लिए दो कंपनी जियोलॉजी एंड माइनिंग एसोसिएट झांसी, जियोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड नागपुर को चयनित किया गया। ड्रिलिंग के भूमि से निकले अयस्कों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया, प्रयोगशाला के रिपोर्ट व अयस्क मात्रा एवं गुणवत्ता के आधार पर ही खनन की कार्ययोजना तैयार जाएगी।