फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drains got built before tender opening, construction work declared Shramdan

निविदा खुलने से पहले बनवा दीं नालियां, निर्माण कार्य श्रमदान घोषित

Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drains got built before tender opening, construction work declared Shramdan
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा की ग्राम पंचायत जखौरा में जिम्मेदारों ने निविदा खुलने से पहले ही नाली का निर्माण करा दिया। डीपीआरओ ने शिकायत मिलने पर जांच कराई, तो आरोप सही पाए जाने पर निर्माण कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा के ग्राम पंचायत जखौरा में निविदा से पूर्व नाली निर्माण करने की शिकायत की गई थी। छह जुलाई को जिला पंचायतराज अधिकारी ने इस मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत ब्लॉक जखौरा को सौंपी थी। एडीओ पंचायत ने जांच में पाया कि नंदन लोधी के मकान से कुंवर राज के मकान रेंज चौकी तक ग्राम पंचायत ने जो नाली का निर्माण कराया है, वह तीन से चार परिवारों को व्यक्तिगत लाभ देने के लिए कराया गया है।
विज्ञापन

जल निकासी एवं जल को तालाब तक ले जाने का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जो कार्य कराया गया है उसे कार्ययोजना में तोड़कर दिखाया गया। वहीं गोपी झा के मकान से अरविंद के मकान तक नाली निर्माण जखौरा मैन रोड किनारे ग्राम प्रधान की प्लाटिंग के लिए पड़ी हुई खाली जमीन के किनारे कराकर प्लाटिंग का कार्य कराया गया है। नाली के दोनों छोर पर पानी के इनलेट, आउटलेट की व्यवस्था नहीं कराई गई। दोनों ही कार्य औचित्यपूर्ण नहीं पाए गए और शासनादेश के विपरीत पाए गए। डीपीआरओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों नाली निर्माण को श्रमदान घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा जखौरा में दो नालियों के निर्माण को लेकर शिकायत आई थी कि इनका निर्माण निविदा खुलने से पूर्व ही करा दिया गया था। इसकी जांच एडीओ पंचायत से कराई गई, जोकि सही पाई गई। साथ में दोनों नालियों का निर्माण व्यक्तिगत लाभ देने के लिए किया गया था। इस पर दोनों नालियों के निर्माण को श्रमदान घोषित कर दिया गया है।
नवीन मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed