फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dozens of villages are facing low voltage problem due to failure of VCV machine

Lalitpur News: वीसीवी मशीन खराब होने से दर्जनों गांव में लो-वोल्टेज की समस्या

Sun, 18 May 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dozens of villages are facing low voltage problem due to failure of VCV machine
ललितपुर। बाईपास उपकेंद्र में मसौरा फीडर की वीसीवी मशीन खराब होने पर दूसरे फीडर से जोड़ देने से दर्जनों गांव के लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से दो दिनों तक परेशान होना पड़ा। अब मसौरा फीडर को नलकूप फीडर से जोड़कर बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र में तीन दिन पहले बुधवार को मसौरा फीडर की वीसीवी मशीन की पिन जलने से यह खराब हो गई थी। उस दिन मसौरा फीडर के दो दर्जन से अधिक गांव की बिजली घंटों बाधित रही। बाद में बिजली अधिकारियों ने मसौरा फीडर को निवाई फीडर की वीसीवी मशीन से जोड़कर आपूर्ति सुचारु करा दी, लेकिन एक ही वीसीवी मशीन पर इस भीषण गर्मी में मसौरा और निवाई फीडर के दर्जनों गांव जुड़ने से लो-वोल्टेज की समस्या गहरा गई।
विज्ञापन

दो दिनों तक इन फीडरों के गांवों में लो-वोल्टेज होने से नलकूप कनेक्शन की मोटरें बंद पड़ गईं। जबकि, कूलर, पंखा और अन्य घरेलू उपकरण भी नहीं चल पा रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दो दिनों तक भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज की वजह से परेशान होना पड़ा। अब शनिवार को मसौरा फीडर को कल्यानपुरा नलकूप फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। हालांकि, मसौरा फीडर की वीसीवी मशीन को अब तक नहीं सुधारा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed