फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dowry harassment case filed against nine people on court orders

Lalitpur News: न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Sat, 04 Nov 2023 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against nine people on court orders
अतिरिक्त दहेज लाने का बना रहे थे दबाब, मना करने पर करते थे प्रताड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा महिला थाना पुलिस ने नामजद नौ ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

तालबेहट के ग्राम चुरावनी निवासी शालिनी ने न्यायालय को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व गोदन निवासी ग्राम विनैका तोरन के साथ हुई थी। शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भेंट किया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इस पर उसने न्यायालय से दहेज व भरण पोषण का मुकदमा किया था। पति गोदन, ससुर ओंमकार, सास विशाखा, चाचिया ससुर हुकुम, चचिया सास गुड्डी, चचेरा देवर देवसिंह, देवरानी ऊषा, ननद कंचना निवासी ग्राम विनैका तोरन व रिश्तेदार चंद्रभान निवासी ग्राम घिसौली उसके मायके आए थे। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा करने की बात कही। आरोपी ससुरालीजनों ने उससे राजीनामा करके छोड़ छुट्टी कर लेने की बात कही थी। ऐसा न करने पर आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसा देने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed