फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   double story building collapse, lady died

हादसा

Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
double story building collapse, lady died
कैप्सन - 5 - पूराविरधा में गिरा मकान 6 - पूराकलां में गिरा मकान - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। लगातार हुई बारिश से तालबेहट में लगभग चार दर्जन से अधिक मकान गिर गए। पूराविरधा गांव में पक्का दो मंजिला मकान गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

पांच दिन से हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब लोगों के आशियानों पर पड़ने लगा है। विकास खंड तालबेहट में लगभग चार दर्जन से अधिक मकान गिरने की सूचना तहसील में आ चुकी थी। वहीं थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम पूराविरधा निवासी प्रताप लोधी का दो मंजिला मकान सोमवार की रात में गिर गया। जिसके मलबे की चपेट में आने से उसकी पत्नी रामश्री (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मकान का कुछ हिस्सा समीप निवास करने वाले शंकर लोधी के मकान पर भी गिरा। जिससे शंकर का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, मकान गिरने से महिला के मरने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी केशवनाथ, नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। उधर, ग्राम धोवनखेरी में हरनाम राजपूत और कंछेदी अहिरवार का कच्चा मकान बारिश के दौरान गिर गया। मकान के मलबे में घरेलू सामान भी दब गया। वहीं बारिश में ग्राम म्याव, बिजरौठा, खांदी, ककड़ारी आदि गांवों में मकान गिर गए। रजिस्ट्रार कानूनगो महेंद्र गुप्ता ने बताया कि लगभग चार दर्जन से अधिक मकान गिरे हैं।

कैप्सन - 5 - पूराविरधा में गिरा मकान 6 - पूराकलां में गिरा मकान

कैप्सन - 5 - पूराविरधा में गिरा मकान 6 - पूराकलां में गिरा मकान- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed