{"_id":"626439188843f33cdc2ee495","slug":"dost-ki-hatya-lalitpur-news-jhs2192833174","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में की थी दोस्त की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/तालबेहट। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या के मामले मेें पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद उसने देंवेंद्र के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ग्राम बांसी के मुहल्ला ढिमरौला निवासी प्रभु रैकवार का बेटा देवेंद्र रैकवार (20) बुधवार शाम को मोहल्ला निवासी अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। देर रात तक वापस ने लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह शहजाद नदी के किनारे एक खेत में देवेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। देवेंद्र का सिर कुचला और पूरे चेहरे पर खून जमा था। मृतक के भाई नरेश रैकवार की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र के दोस्त जगदीश के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार व क्षेत्रधिकारी तालबेहट कमलेश नारायण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा धर्मेंद्र सिंह की टीम ने हत्यारोपी दोस्त जगदीश अहिरवार पुत्र कैलाश अहिरवार निवासी मोहल्ला बरियापुरा ग्राम बांसी को शनिवार को रेलवे क्रासिंग रायपुर के पास से सुबह करीब 9.30 बजे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में जगदीश ने बताया कि देवेंद्र और वह आपस में दोस्त थे। साथ-साथ काम करते थे। 20 अप्रैल की शाम को दोनों ने शराब पी और शौचक्रिया के लिए शहजाद नदी की तरफ गए थे। वहां पर देवेंद्र से कहासुनी हो गई। इसी पर उसने देवेंद्र के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, निरीक्षक दिग्विजय सिंह, अभिनेश सिंह शामिल थे।