फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doctors conducted postmortem of leopard

Lalitpur News: तेंदुए का चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम

Mon, 22 Sep 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Doctors conducted postmortem of leopard
- वन विभाग ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शनिवार रात गौना रेंज कार्यालय से करीब तीन किलोमीटर आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई थी। वन विभाग ने उसके शव को अपने कब्जे लेकर तीन सदस्यीय चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर पूरे सम्मान के साथ उसका दाह संस्कार कराया है। यहां विगत कुछ ही माह में छह किलोमीटर एरिया में तीसरी घटना है, इससे पहले की दो घटनाएं इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्यप्रदेश की सीमा में हुई थीं।

ललितपुर डिवीजन के गौना वन रेंज क्षेत्र में शनिवार रात एक पांच वर्षीय नर तेंदुए की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। यह हादसा झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 135-136 के पास हुआ, रात करीब 8 बजे अचानक सड़क पर आए तेंदुए को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस जानलेवा टक्कर के बाद तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तेंदुए को बरामद किया। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम तीन पशु चिकित्सक की टीम से कराकर गौना रेंज परिसर में कराया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान ग्राम प्रधान पदम सिंह, ग्राम प्रधान नाराहट प्रतिनिधि हरेंद्र शाह बुंदेला व वनाधिकारी मौजूद रहे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि इस इलाके में वन्यजीवों का आवागमन रहता है। उन्होंने नेशनल हाईवे पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने और स्पीड कम रखने की अपील की है। इस घटना की जांच चल रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तेंदुआ अचानक सड़क पर कहां से आ गया। वन विभाग ने हादसे को लेकर एक केस दर्ज किया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed