फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doctor found guilty in the death of home guard, CMO removed him from CHC

Lalitpur News: होमगार्ड की मौत में चिकित्सक दोषी, सीएमओ ने सीएचसी से हटाया

Sat, 21 Jun 2025 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Doctor found guilty in the death of home guard, CMO removed him from CHC
ललितपुर। इलाज के अभाव में स्ट्रेचर पर तड़प कर हुई होमगार्ड की मौत के मामले की जांच में चिकित्सक दोषी पाया गया है। दो सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही दोषी चिकित्सक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम चुंगी निवासी होमगार्ड मोहन लाल (51) बुधवार रात थाना बानपुर से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। ग्राम मर्रोली व डेगना के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन सीएचसी बार लेकर पहुंचे थे। वहां कोई भी चिकित्सक नहीं मिला। स्टॉफ से इलाज के लिए कहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया। स्टॉफ ने कहा कि चिकित्सक को आने दो, तब उपचार होगा। इस बीच जानकारी मिली कि चिकित्सक वंशलाल गुप्ता कमरे में हैं।
विज्ञापन

परिजन व अन्य लोगाें ने आवाज दी, दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। होमगार्ड स्ट्रेचर पर पड़ा उपचार के लिए तड़पता रहा। आधे घंटे तक उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। किसी तरह जब कमरे का दरवाजा खुला तो चिकित्सक वंशलाल गुप्ता शराब के नशे में धुत होकर मोबाइल चलाता मिला। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने जांच टीम गठित की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने जांच की। टीम ने जांच में चिकित्सक वंशपाल गुप्ता को दोषी पाया है। रिपोर्ट सीएमओ को बृहस्पतिवार को सौंप दी थी।

---
चिकित्सक बोला- ठीक है मर जाने दो...
होमगार्ड की मौत के बाद चिकित्सक का दरवाजा खुलने पर मरीजों ने उससे कहा- आप शराब के नशे में धुत पड़े हो, हमारे मरीज की मौत हो गई है। चिकित्सक ने जवाब दिया कि इसमें मैं क्या करूं, ठीक है मर जाने दो।
---
दो सदस्यीय टीम की जांच में चिकित्सक दोषी पाया गया है। चिकित्सक को हटा दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed