{"_id":"572ce1444f1c1b9c4a5cd04f","slug":"doctor-careless-death-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की लापरवाही से गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की लापरवाही से गई मासूम की जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
doctor, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला चिकित्सालय में एक चिकित्सक की लापरवाही के कारण छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक पर आरोप लगाए हैं।
थाना मड़ावरा के ग्राम साढूमल निवासी हरीदास ने बताया कि उसके छह वर्षीय पुत्र आशीष के गले में टांसिल का दर्द हो रहा था। वह 3 अप्रैल की दोपहर अपने पुत्र का उपचार कराने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। वहां तैनात ईएमओ ने उसका प्राथमिक उपचार करके ईएनटी विशेषज्ञ से इलाज कराने की सलाह दी।
पीड़ित पिता का आरोप है कि वह जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक के पास गया तो उन्होंने बच्चे का उपचार नहीं किया और अस्पताल के बाहर एक क्लीनिक पर भेज दिया। आरोप लगाया कि उसके पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन उसका उपचार निजी चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। उपचार में लापरवाही के कारण गत दिवस बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय वासवानी ने कहा कि उन्हें बच्चे की मौत की जानकारी है। यदि, बच्चे के परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।