फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Do not receive calls from any unknown number: Deputy SP

किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल को न करें रिसीव : डिप्टी एसपी

Tue, 20 May 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Do not receive calls from any unknown number: Deputy SP
महरौनी (ललितपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला हुई। डिप्टी एसपी रक्षपाल सिंह ने कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल को रिसीव न करें, हो सकता है कॉल करने वाला साइबर अपराधी हो। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियां होने पर घबराएं नहीं, बल्कि उसका मुकाबला करें और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचित कर दें। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। इस दौरान छात्राओं के पूछे सवालों का सीओ ने जवाब दिया।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम बढ़ रहा है, अपने को बचाने के लिए सुरक्षा टिप्स को हमेशा याद रखें। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि साइबर अपराधी मोबाइल पर आप के किसी परिजन की आवाज में बात करा सकते हैं, लेकिन आप घबराएं नहीं, पहले उसका सत्यापन करें फिर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090,112,1930, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड, मिशन शक्ति आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए बहुत ही गंभीर है। आप किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस की सुरक्षा ले सकती हैं।
विज्ञापन

रास्ते में चल रही महिलाओं एवं बालिकाओं को कोई भी अराजक तत्व परेशान करता है तो इसके लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया है। प्रत्येक खंड में महिला हेल्प डेस्क और कई चौराहों पर पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां महिलाओं की समस्या को सुन तत्काल मदद की जाती है। प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, रेनू गौतम, इमरान खान सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed