{"_id":"61c22d5dd7ac383c0f3a8152","slug":"do-not-be-afraid-speak-openly-the-police-will-support-you-lalitpur-news-jhs2114567151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरें नहीं कहें अपनी बात, पुलिस आपके साथ:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरें नहीं कहें अपनी बात, पुलिस आपके साथ:एसपी
विज्ञापन
छात्र छात्राओं को संबोधित करते एसपी निखिल पाठक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी निखिल पाठक ने कहा कि मोबाइल फोन और ईमेल सहित सभी पासवर्ड हमेशा याद रखें, पासवर्ड स्ट्रांग होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए छात्राओं को जागरूक किया।
एसपी ने छात्र-छात्राओं से कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। यदि उनके रास्ते में कोई शरारती तत्व गतिरोध करने का प्रयास करता है, तो उसका डटकर मुकाबला करें।
साइबर सेल प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में बताते हुए कहा कि फर्जी फोन कॉल से बचें एवं मोबाइलों में आने वाले फेक मेसेज पर ध्यान न दें। महिला थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने कहा कि कोई भी छात्रा ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल न करें जिससे उन्हें और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी हो। उन्होंने जरूरत पड़ने पर 112 नंबर और 1090 हेल्पलाइन नंबर का सहारा लेने को कहा। सर्विलांस प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने कहा कि डरें नहीं खुलकर अपनी बात कहें। पुलिस हमेशा आपके साथ है। संस्थापक और प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि वाकई हम सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए। इस तरह की पाठशालाओं के आयोजन से लोग साइबर क्राइम के प्रति लोग जागरुक होंगे। ब्रह्मकुमारी चित्रलेखा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों होते रहने चाहिए, इससे समाज को नई दिशा मिलती है।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रतीक चौधरी, प्रो भगवत नारायण शर्मा, इ. मनीष कुमार, राकेश कुमार, आदित्य मिश्रा, ब्रजेश पटैरिया, भूपेंद्र जायसवाल, राहुल चौबे, अभिषेक रावत, अंशुल दुबे, आकाश राय, राहुल जैन, प्रीतम सिंह, उमेश जैन, पवन साहू, पुष्पेंद्र कुमार, एकता शर्मा, रामदेवी निरंजन, नीता शर्मा, नितिन जैन, सुमिता पांडेय, यासमीन, सपना, रीमा, फरहीन, सुमन कुमार, प्रदीप गंगेले, अतुल सोनी, अनुज सेन, सुमिता पांडेय, भावना, नीलेश नामदेव, भगवानदास, प्रीतम सिंह राजपूत, शहर चौकी प्रभारी राहुल सिंह राठौर सहित एनसीसी कैडेट एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पुलिस की पाठशाला से कई नई जानकारियां मिली हैं। वह इसे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी शेयर करेंगी। -रक्षा नामदेव
साइबर अपराध क्या और कैसे होता है इसकी जानकारी अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यशाला में मिली है। - दीक्षा राजपूत
पुलिस की पाठशाला से उन्हें जो कानून का ज्ञान प्राप्त हुआ है। उस पर वह खुद भी चलेंगीं और दूसरों को भी प्रेरित करेंगी। -शिवांगी मिश्रा
कानून के दम पर ही छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर आसमान में उड़ान भर रही हैं। एसपी के माध्यम से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। -अम्रता राजा
साइबर अपराध के बारे में आज पहली बार पता चला। अब वह अपने और परिवार के सदस्यों का मोबाइल पासवर्ड आज ही बदलवा देंगी। -राज नंदिनी राजा
ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में भी ऐसे आयोजन करवाने चाहिए। इससे वहां के लोग भी जागरूक होंगे। -नेहा अग्रवाल
मोबाइल में अक्सर फेक मेसेज आते रहते हैं, लेकिन उससे कितना नुकसान हो सकता है आज पता चला। वह परिवार के लोगों को भी जागरुक करेंगी।- प्रियंका पटेल
कार्यशाला से आज कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। वह अपने परिवार के अलावा रिश्तेदारों को भी जानकारी देकर जागरूक करेंगी। - प्राची पटेल