फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   do din khelee holee, phir manaee bhaee dooj Holly played two days, then celebrated Bhai Dooj

दो दिन खेली होली, फिर मनाई भाई दूज

Sat, 26 Mar 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 do din khelee holee, phir manaee bhaee dooj Holly played two days, then celebrated Bhai Dooj
bhaiya dooj, in lalitpur news - फोटो : amarujala
ललितपुर। नगर में होलिका दहन के बाद हुरियारों की टोलियों ने अबीर-गुलाल से सराबोर होकर दो दिन खूब होली खेली। गली-मुहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों पर बच्चों व बड़ों ने टोलियां बनाकर ढोल नगाड़ों के साथ मस्ती की। तीसरे दिन भाई- बहन के बीच प्रेम व स्नेह का प्रतीक भाई दूज पर्व मनाया गया।
विज्ञापन


रंगों का त्योहार होली इस बार तीन दिन तक मनाया गया। नगर में मंगलवार की रात्रि को होलिका दहन होने पर बुधवार व बृहस्पतिवार को हुरियारों ने मस्ती करते हुए रंगों का पर्व मनाया। हालांकि, इस बार वर्षों पुरानी फट्टामार और कीचड़ की होली दिखाई नहीं दी। होली का पर्व शांति व सौहार्द के बीच मनाया गया। बुधवार को जहां हुरियारों की टोलियों ने रंगों से सराबोर होकर एक- दूसरे को रंग लगाया, वहीं बृहस्पतिवार को बच्चों व बड़ों ने अबीर गुलाल- उड़ाकर सुबह से ही होली का आनंद लिया।
विज्ञापन


होली में हुरियारों की टोलियों ने नगर के प्रमुख चौराहों पर कढ़ाई व रंगों से भरी टंकियां रखकर ढोल-नगाड़ों के बीच होली खेली। गलियों से निकलने वाली टोलियों ने इष्ट मित्रों को घरों से बाहर निकाला और उसे रंगों से सराबोर कर दिया। मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर भांग घोंटी गई और भांग का सेवन किया गया, इससे रंग-बिरंगे हुरियारे भांग खाकर झूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई दूज पर बहनों ने लगाया तिलक
ललितपुर। शुक्रवार को सुबह सबसे पहले बहनों से भाइयों की दीर्घायु के लिए गोबर से बनाई दूज की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। जंगलों से मुश्किल से मिलने वाली कटाई को मूसल से एक साथ मिलकर कुटाई की गई। घर की पुरानी व बुजुर्ग महिलाओं ने पूजा के महत्व की कहानियां सुनाईं और आरती कर पूजा की। इसके बाद बहनों ने भाइयों को गुलाल से तिलक कर मिठाई व घर में बने पकवान खिलाकर वर्षों पुरानी रस्म अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed