{"_id":"631ce5d1c2a8a632e21d0e3a","slug":"dm-peyejal-yojna-nirekshan-lalitpur-news-jhs2285074139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने सुकुलगुआ ग्राम समूह पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण, जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने सुकुलगुआ ग्राम समूह पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण, जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हर घर जल नल योजना तहत निर्माणाधीन सुकुलगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना का शनिवार को डीएम आलोक सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को परियोजना जल्द से जल्द पूर्ण कर जलापूर्ति करने के निर्देश दिए।
शनिवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह लोअर रोहिणी बांध पर निर्माणाधीन चल रही सुकुलगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना का स्थलीय परीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बताया गया कि यह पेयजल योजना करीब 37.19 करोड़ की लागत से निर्मित कराई जा रही है। इस योजना से 16 राजस्व ग्रामों में पेयजल आपूर्ति होनी है। जिसमें 3691 घरों में संयोजन कर जलापूर्ति की जाएगी। योजना का निर्माण कार्य दिसबंर 2020 में शुरू हुआ था।
इस योजना को दिसंबर 2022 में पूूर्ण होना है। वर्तमान में इस योजना का काम 85 फीसदी तक हो चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित अवधि में योजना पूूर्ण करने और जिस गांव में पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है वहां पर नल संयोजन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जल निगम अरुण कुमार बौद्ध, कार्यदायी संस्था के मैनेजर सुभाष विश्नोई मौजूद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्कूल के औचक निरीक्षण में डीएम बच्चों को गणित पढ़ाया
स्कूल का कायाकल्प होने के बाद भी मिली गंदगी, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डीएम आलोक सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रुकवाहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों को गणित विषय पढ़ाया। उधर, स्कूल में तैनात दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोनों अवकाश पर हैं। इस डीएम ने आपत्ति जताते हुए कहा कि शिक्षामित्रों को एक साथ अवकाश नहीं देना चाहिए। डीएम ने क्लास में पढ़ रहे बच्चों से गणित के प्रश्न पूछकर शिक्षण कार्य को परखा। उन्होंने कुछ समय तक बच्चों को गणित सहित कोर्स से संबधित पढ़ाया।
ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय में कायाकल्प से फर्श पर टाइल्स और बाथरूम का काम किया था। साफ सफाई का जायजा लेने पर शौचालय में गंदगी मिली। इस पर डीएम के नाराजगी जताने पर बताया कि कई दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। इस पर डीएम ने बीएसए और जिला पंचायत राज अधिकारी को विद्यालय में साफ सफाई और शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।