फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM closes peanut purchasing centers due to excess purchase from production

Lalitpur News: उत्पादन से अधिक खरीद होने पर डीएम ने बंद कराए मूंगफली क्रय केंद्र

Sat, 21 Dec 2024 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
DM closes peanut purchasing centers due to excess purchase from production
ललितपुर। जिले में उत्पादन से अधिक खरीद होने के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर मूंगफली क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। अक्तूबर से दिसंबर तक गल्ला मंडी, ललितपुर, महरौनी में अबतक हुई आवक और जिले में संचालित किए गए 22 क्रय केंद्रों पर हुई जो खरीद उत्पादन से 8,296.19 मीट्रिन टन अधिक हुई है। यह भी आशंका जताई गई कि जनपद की सीमा से लगे मध्य प्रदेश से मूंगफली की आवक हो रही थी। ऐसे में जिलाधिकारी ने मूंगफली के क्रय केंद्रों को बंद कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक कार्यालय से जिलाधिकारी को दी गई सूचना के अनुसार के इस वर्ष अनुमानित 18,315 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है। कृषि उत्पादन मंडी ललितपुर एवं महरौनी में अक्तूबर से 19 दिसंबर माह तक कुल मूंगफली की आवक करीब 22,157 मीट्रिक टन रही है। जबकि जिले में विभिन्न स्टेट क्रय एजेंसियों द्वारा संचालित मूंगफली क्रय केंद्रों द्वारा 19 दिसंबर तक 4454.91 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। इससे स्पष्ट होता है कि जनपद में कुल मूंगफली अनुमानित उत्पादन से कहीं अधिक खरीद की जा चुकी है। इससे यह प्रतीत होता है कि मूंगफली की आवक जनपद की सीमा से लगे मध्य प्रदेश राज्य से हो रही है अथवा व्यापारियों द्वारा किसानों से पूर्व में ही मूंगफली खरीद करके केंद्रों पर किसानों के नाम से बेची जा रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जनपद में संचालित हो रहे क्रय एजेंसिंयों, यूपी-पीसीएफ, यूपी-पीसीयू, यूपी-एसएस व जेफैड द्वारा संस्थाओं व फर्मों के माध्यम से संचालित हो रहे क्रय केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

------------------
मूंगफली लेकर पहुंचे किसानों को बंद मिले क्रय केंद्र
बीस दिसंबर से मूंगफली क्रय केंद्र जिलाधिकारी के आदेश से बंद कराए गए हैं। लेकिन जानकारी नहीं होने के चलते कई किसान शुक्रवार को सुबह से अपनी मूंगफली लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच गए, लेकिन वहां पहुंचने पर किसानों को क्रय केंद्र बंद होने की जानकारी मिलने पर किसानों को मूंगफली बिना बेचे ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
वर्जन
ललितपुर में मूंगफली क्रय केंद्र बंद किए गए हैं, परंतु आज ज़ो मूंगफली विक्रय के लिए केंद्रों पर आई है, उसके संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इसके उपरांत किसी भी केंद्र पर मूंगफली का क्रय नहीं किया जाएगा। - अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed