फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM calls for health report of malnourished children of Mehrauni

Lalitpur News: महरौनी के कुपोषित बच्चों की डीएम ने तलब की स्वास्थ्य रिपोर्ट

Sat, 06 Jul 2024 05:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
DM calls for health report of malnourished children of Mehrauni
इंपैक्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी के कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य रिपोर्ट जिलाधिकारी ने तलब कर ली है। उन्होंने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं आदि की जानकारी मांगी है।
जनपद में करीब तीन हजार कुपोषित बच्चे हैं। इन्हें आंगनबाड़ी से पोषक आहार दिया जाता है। इन बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और पोषक आहार के लिए सरकार लाखों रुपये खर्च भी कर रही है। वहीं, महरौनी विकास खंड में कुपोषित बच्चों की स्थिति के संबंध में अमर उजाला में पांच जुलाई के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य और पोषण आहार संबंधी पत्रावली तलब की है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से इन बच्चों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट तलब कर ली है। इन्हें दी जाने वाली सुविधाओं और उपचार के संबंध में पत्रावली मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed