फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DK Sirsi and Pathauria Club won their matches.

Lalitpur News: डीके सिरसी, पठौरिया क्लब ने जीते मैच

Tue, 06 Oct 2026 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
DK Sirsi and Pathauria Club won their matches.
तालबेहट। नगर के श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को जिला स्तरीय टेनिस बॉल संकल्प सेवा कप के दो मैच हुए। इन मैचों में डीके इलेवन सिरसी और पठौरिया क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच डीके बाबा इलेवन सिरसी और हनुमान अंश क्लब के बीच खेला गया। सिरसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिग्विजय ने 33 गेंदों में धुआंधार 63 रन बनाए। उनकी मदद से सिरसी ने 15.4 ओवर में 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हनुमान अंश क्रिकेट क्लब की टीम सिरसी के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। पूरी टीम नौ ओवरों में मात्र 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह डीके इलेवन सिरसी ने यह मैच आसानी से जीत लिया। दिग्विजय सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर पंथ ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच पठौरिया और बौलारी की टीमों के बीच खेला गया। बौलारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पठौरिया ने 16 ओवरों में नौ विकेट खोकर 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बौलारी की पूरी टीम 14.4 ओवर में केवल 99 रन ही बना सकी। पठौरिया टीम की ओर से संतोष कबूतरा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जिसे सुरेंद्र तिवारी ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैचों में कृष्णपाल, नवीन पुरोहित, प्रदीप कुशवाहा और दिलजीत ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई। शिवम कुशवाहा ने स्कोरिंग का कार्य संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed