{"_id":"65ac2c3899d9c0cf400d0ea4","slug":"diwali-will-be-celebrated-tomorrow-to-welcome-lord-ram-lamps-will-be-lit-in-every-house-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-9259-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रभु राम के स्वागत में कल मनेगी दिवाली...घर-घर जलाए जाएंगे दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रभु राम के स्वागत में कल मनेगी दिवाली...घर-घर जलाए जाएंगे दीप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अयोध्या में प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर 22 जनवरी को यहां घरों से लेकर मंदिरों तक पांच-पांच दीप जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। धार्मिक स्थलों के साथ सरकारी भवनों को भी सजाया जा रहा है। कोई सड़क ऐसी नहीं होगी, जहां रामनाम की गूंज न सुनाई पड़े। इसके लिए भाजपा व सहयोगी संगठन लगातार व्यवस्था में जुटे हैं।
धार्मिक स्थलों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। तुवन मंदिर, चंडी माता मंदिर, रामराजा मंदिर, रघुनाथ मंदिर सहित जैन मंदिर और गुरुद्धारा भी सजाए जा रहे हैं। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या सहित अन्य धार्मिक आयोजन हिंदू संगठन कर रहे हैं, जबकि अयोध्या में चल रहे समारोह का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए भाजपा व हिंदू संगठनों की ओर से मंदिर परिसरों व अन्य प्रमुख स्थानों पर एलईडी की व्यवस्था कराई गई है। शाम होते ही हर घर में पांच पांच दीपक जलाकर प्रभु राम का स्वागत किया जाएगा। भाजपा के अलावा आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, आरएसएस, दिगंबर जैन समाज, गुरुद्वारा कमेटी सहित अन्य समाजसेवी व संगठन लगे हैं।
एसडीएम अमित भारतीय ने बताया कि लेखपाल संघ तहसील परिसर स्थित मंदिर में भंडारा का आयोजन कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि 22 जनवरी को पूरा जनपद प्रभु राम मय नजर आएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- - जिला अस्पताल के पास होंगे धार्मिक आयोजन
ललितपुर। 22 को प्राइवेट एंबुलेंस एसोसिएशन द्वारा धार्मिक अनुष्ठान व प्रसाद वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि एसोसिएशन व व्यापारियों द्वारा सुबह दस बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सत्यनारायण की कथा की जाएगी। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
विश्व हिंदू महासंघ सर्वेश्वर धाम में रामार्चन महाआरती
ललितपुर। सिद्धपीठ सर्वेश्वर धाम मंदिर गोविंदसागर बांध तलहटी पर 22 जनवरी को प्रतिष्ठा मुहूर्त पर रामार्चन महाआरती का आयोजन किया गया है। इसके पहले सुबह 10 बजे से श्री गणेश पूजन एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी की अध्यक्षता एवं प्रदेश सचिव अक्षय अलया के संचालन में संपन्न बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान धर्माचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, मातृशक्ति प्रदेश सचिव मनविंदर कौर, अधिवक्ता प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अरुण लोहिया, जिला प्रभारी रविशंकर राठौर, अजय जैन, अजय श्रीवास्तव, गोविंदव्यास, ध्रुव साहू, आलोक रिछारिया, संजीव सौरया दुर्गसिंह, डॉ.राधे सोनी आदि मौजूद रहे।