Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diwali is today; the festival of lights will be celebrated with devotion and enthusiasm.

Lalitpur News: दिवाली आज, श्रद्धा व उत्साह से मनेगा दीपोत्सव का त्योहार

Sun, 08 Nov 2026 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Diwali is today; the festival of lights will be celebrated with devotion and enthusiasm.
घंटाघर के पास बाजार मे ग्वालिन खरीदती महिलाएं। संवाद
ललितपुर। सनातन धर्म का श्रेष्ठतम दिवाली पर्व आज रविवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, धार्मिक और दार्शनिक महत्व है। पूरा शहर, हर घर और मंदिर दीयों की उजाले से जगमग होंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिवाली के साथ गोवर्धन पूजन और भाई दूज पर भी शुभ मुहूर्त में पूजा व तिलक होगा।
विज्ञापन


नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने दिवाली के धर्मशास्त्रीय महत्व और विभिन्न पर्वों के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिवाली महोत्सव जीवन में आरोग्यता, धन-संपदा, आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा, प्रकृति संरक्षण और पारिवारिक प्रेम का संदेश देता है। यह भगवती महालक्ष्मी की आराधना का महापर्व है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजन का शुभ मुहूर्त अपराह्न 1.30 बजे से 3 बजे तक और पुनः सायंकाल 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा। घरों में महालक्ष्मी पूजन सायंकाल 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक और रात्रि 10 बजे से 10.30 बजे तक शुभ रहेगा। साधकों के लिए मंत्र-सिद्धि हेतु अर्धरात्रि 12.30 बजे से रात्रि 2.30 बजे तक विशेष मुहूर्त है। डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने यह भी बताया कि दिवाली केवल दीप प्रज्वलित करने और धन-संपदा की कामना का पर्व नहीं है। यह अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान, प्रकाश और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का महापर्व है। दीपदान, मंत्र-जप, भगवती महालक्ष्मी की आराधना, पारिवारिक सद्भाव और प्रकृति संरक्षण इस पर्व की विशिष्ट पहचान हैं।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या का महत्व
दिवाली के दूसरे दिन 9 नवंबर सोमवार को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। सूर्योदय से पूर्वाह्न 11.35 बजे तक अमावस्या तिथि विद्यमान रहेगी। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या का धर्मशास्त्रीय और आध्यात्मिक महत्व विशेष है। इस दिन श्रद्धालु स्नान, दान, जप, तप और ईश्वर आराधना करेंगे। यह पर्व धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव
मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। यह पर्व प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश देकर प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का महत्व समझाया था। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 3 बजे के मध्य करना शुभ माना गया है। यह उत्सव पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।


भातृद्वितीया और भाईदूज
दिवाली के पांच दिवसीय त्योहारों में भातृ द्वितीया अथवा भाईदूज का पर्व बुधवार को 11 नवंबर को मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र आध्यात्मिक प्रेम, स्नेह और पारिवारिक संबंधों की मधुरता का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करती हैं। बहनें भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर अपनी शुभकामनाएं देती हैं। पूजन और तिलक का शुभ मुहूर्त सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed