{"_id":"586fef814f1c1b443615a444","slug":"district-will-be-the-first-digital-village-kunatla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद का पहला डिजिटल गांव होगा कुंआतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद का पहला डिजिटल गांव होगा कुंआतला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
computer, lalitpur news
- फोटो : demo
जिले की अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जखौरा ब्लॉक में स्थित कुुंआतला गांव को पहला डिजिटल गांव बनाने के लिए चयन किया गया। इसके तहत वहां पर ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने के लिए वित्तीय जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसमें वित्तीय जागरूकता शिविर में लोगों के बैंक खाते खोले जाएंगे। गांव में जिन लोगों के खाते नहीं, उनके खाते खुलवाए जाएंगे। इसके साथ ही सभी बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। जिन परिवारों के बैंक खाते खुले हैं, उनको रुपे कार्ड दिया जाएगा। जिससे वे ऑनलाइन बैंकिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही गांव के लोगों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इसके साथ ही ग्राम कुंआतला से कुछ दूरी पर बुढ़वार रोड़ पर जनपद का पहला पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) का कार्यालय खोले जाने की भी पूरी तैयारियां कर ली गईं है। आरसेटी का कार्यालय खुलने के बाद ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन के साथ ही स्वरोजगार की बेहतर जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
बैंक खाताधारकों को आधार कार्ड से जोड़े जाने के बाद डिजिटल बैंकिंग आसानी से की जा सकती है। इस बारे में लीड बैंक पीएनबी के प्रबंधक एके मित्तल का कहना है कि आधार कार्ड से बैंक खाते लिंक होने के बाद डिजिटल की श्रेणी में आ जाते हैं। यह सभी बैंक खाताधारक ऑनलाइन ट्रांक्जेशन करने के साथ बायोमीट्रिक के जरिये खरीदारी करके उसका भुगतान भी कर सकते हैं। इसके लिए दुकानदारों को पास या स्वाइप मशीन रखना होगा।
विज्ञापन
ग्राम कुंआतल को डिजिटल करने के बाद जनपद के दूसरे गांवों में भी ऐसे अभियान चलाकर डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन गिरीश खरे ने बताया कि उनके बैंक द्वारा भी जल्द एक गांव को गोद लेकर उसे डिजिटल बनाने की पहल शुरू कर दी जाएगी।