फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District President of Ambulance Employees Union attempted suicide in lalitpur

ललितपुर: एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों ने कुएं से निकाला

Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
District President of Ambulance Employees Union attempted suicide in lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नौकरी से निकाले जाने से नाराज झांसी और ललितपुर में ठेके पर कार्यरत एंबुलेंस चालकों व कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। एंबुलेंस के पहिये थमे रहे। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालातों को देखते हुए झांसी में रोडवेज बस के चालकों को एंबुलेंस चलाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। उधर, ललितपुर में अफसरों पर हड़ताल खत्म किए जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एंबुलेंस संघ के अध्यक्ष ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से कुएं में कूदने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मंगलवार को एंबुलेंस कर्मचारी संघ की ललितपुर के गिन्नौट बाग में हड़ताल जारी थी। इसी दौरान संघ के जिलाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी आत्महत्या करने की बात कहते हुए कुएं में कूदने के लिए भागे। वह बाग में आ रही एंबुलेंस से टकराकर घायल हो गए। गिरने के बाद वह फिर कुआं की ओर भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पीछे कर्मचारी दौड़े। कुआं में कूदने से पहले ही साथियों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

 विवेक का आरोप है कि अधिकारियों ने  उन पर हड़ताल खत्म करने के लिए दबाव बनाया। धमकी दी अगर हड़ताल खत्म नहीं होती है तो जेल भेज दिया जाएगा। अफसरों ने हड़ताल खत्म होने का फर्जी मेसेज भी वायरल कर दिया। इस कारण तनाव में आकर उन्होंने जान देने की कोशिश की। 

इधर, झांसी में भी हड़ताल जारी रही। कई बार वार्ता के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। मरीजों की तकलीफ देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने रोडवेज बस चालकों से एंबुलेंस चलवाने का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed