फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District panchayat Presidents problems also arise in the village

जिला पंचायत अध्यक्ष के गांव में भी समस्याओं का अंबार

Sun, 16 Feb 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
District panchayat Presidents problems also arise in the village
बिरधा में जर्जर हालत में पड़ा श्मशान घाट - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कस्बा बिरधा किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ब्लाक मुख्यालय होने के कारण खंड विकास अधिकारी कार्यालय है तो यहां से जिला पंचायत सदस्य के तौर पर प्रतिनिधित्व कर रहीं जयश्री खटीक अध्यक्ष पद पर हैं। इसके बाद भी क्षेत्रवासियों को सड़क, नाली, पानी और सफाई जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिले के प्रथम नागरिक के गांव का यह हाल है तो दूसरे गांवों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सात हजार से ज्यादा की आबादी वाले बिरधा की बदहाली देखते ही बनती है। हाइवे से उतरते ही जब गांव के मुहाने पर पहुंचते हैं तो आदर्श तालाब है। इसके ठीक सामने कीचड़ पसरा है तो बगल में ही प्लांट की राख फैली है, जो वाहनों के निकलते ही उड़ती है। कुछ मिनटों तक दूर तक कुछ नहीं दिखाई देता है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। प्राथमिक विद्यालय के पास आदर्श बाजार बना हुआ है, जो अव्यवस्थाओं का शिकार है, जहां एक ओर अतिक्रमण से इसका रास्ता बंद हो गया है। वहीं, मैदान में कचरा फैला है। दूसरी ओर स्कूल से सटकर बनाया गया टॉयलेट भी दुर्गंध छोड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय होने के बाद भी जिम्मेदार अफसर बेखबर हैं। कुछ दिन पहले तक सब्जी मंडी सड़क किनारे लगती थी, जिसे अब प्राथमिक स्कूल के सामने शिफ्ट कर दिया गया है। हरिहरनारायण चौबे द्वार पर टैक्सियों का जमावड़ा परेशानी का सबब बना है। आवासीय स्कूल के रास्ते की सीसी सड़क उखड़ गई है तो नाली का गंदा पानी इधर-उधर बह रहा है। श्मशान घाट में नये शेड का निर्माण हो गया है, लेकिन यहां लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान पूरा ऊबड़-खाबड़ है तो रास्ता भी संकरा है। सालों पुरानी पाइप लाइन जलापूर्ति को बाधित कर रही हैं। प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन जर्जर है तो आंगनवाड़ी भवन की दीवारें दरक गई हैं, जिससे बच्चों के लिए जोखिम बना हुआ है। इस गांव में मुन्ना रजक का आवास है, जो महरौनी विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के चिह्न पर लड़ चुके हैं। कई दिग्गज नेताओं के होने के बाद भी गांव में विकास की रफ्तार नहीं दौड़ पाई है।
आदर्श तालाब का सौंदर्य देखरेख के अभाव में लगभग समाप्त हो गया है। कई लोग शौच के लिए आते हैं, मना करने पर भी नहीं मानते हैं। पहले कभी तालाब से नहर निकली थी, जिससे सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता था, वर्तमान में पशुओं को पीने के लिए ही पानी बचा है। बंध पर रखी कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
- भगवान दास
मस्जिद चौराहे पर टैक्सियों का जमावड़ा बना रहता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में असुविधा होती है। यही पास में इंटर कालेज एवं पंजाब नेशनल बैंक भी है। इसके अलावा मस्जिद एवं राधा कृष्ण मंदिर के मध्य मधुशाला संचालित है, जो भी परेशानी का कारण बना हुआ है।
- शब्बीर खां मंसूरी
कस्बा में बिजली के जर्जर तार परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन इसमें फाल्ट होते हैं, जिससे हादसा होने की संभावना सदैव बनी रहती है। बीते माह बिजली का फाल्ट होने पर एक छात्रा हादसा का शिकार होने से बच गई थी। गनीमत यह रही कि जब फाल्ट हुआ तो आसपास के लोगों की नजर पहुंच गई और छात्रा को उन्होंने सतर्क कर दिया।
- नारायण दास
कस्बा में एक भी सार्वजनिक मूत्रालय नहीं है। इससे राहगीरों को सुविधा होती है। खासतौर पर महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं। नवंबर माह में श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ को ज्ञापन दिया था, इस पर बीडीओ को उन्होंने सार्वजनिक मूत्रालय बनवाने को आदेशित किया था। लेकिन, आगे कुछ नहीं हुआ।
- गौरव पाराशर
जैन मंदिर के पास नालियों की ठीक से सफाई नहीं हो रही है। इससे नालियां बजबजा रही हैं। इसके अलावा सफाई कर्मी कचरा भी नहीं उठाते हैं। गांव में जगह-जगह साफ-सफाई की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- रघुवीर साहू
क्षत्रिय मोहल्ला में पेयजल की समस्या है। यहां के लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता है और बिल समय से मिल जाता है। इस वजह से लोगों में विभाग के प्रति रोष है। गर्मियों में और समस्या बिगड़ने वाली है।
- नरेंद्र सिंह
आदर्श बाजार में सफाई के साथ बिजली की समस्या बनी हुई है। देव स्थान के पास भी सफाई नहीं हो रही है। इससे श्रद्घालुओं में असंतोष पनप रहा है।
- पुष्पेंद्र पाराशर
चौहान भवन के पास नाली सफाई के अभाव में बजबजा रही हैं। इसके अलावा अतिक्रमण भी जगह-जगह पैर पसार रहा है। श्मशानघाट का रास्ता भी खराब है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
- अजीत सिंह
हनुमान गढ़ी के सामने लगा ट्रांसफार्मर हटाया जाए, यहां आए दिन फाल्ट होते हैं। बिजली की उठती चिंगारी से हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। गांव में चेकडैम भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिनकी मरम्मत नहीं की जा रही है।
- रवि भार्गव
-----------
गांव में एक ही सफाई कर्मी काम कर रहा है, दूसरे सफाई कर्मी का अता- पता नहीं रहता। मूत्रालय में कुछ लोग जान बूझकर शराब की बोतले फेंक देते हैं। पेयजल के लिए कुछ क्षेत्र में समस्या है। इसकी वजह पाइप लाइन मेें या तो लीकेज हैं या फिर चोक है। गांव में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

- प्रदीप कुशवाहा
ग्राम प्रधान
जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में लिंक रोड बनाने का काम करती है। गांव के अंदर सड़क बनाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। कॉलेज के पास दो सौ मीटर सीसी सड़क पहले ही बनाई जा चुकी है। जिला पंचायत की ओर से जो भी संभव है, काम कराया जाएगा।
- जयश्री खटीक
अध्यक्ष, जिला पंचायत

बिरधा में आदर्श बाजार में लगा कचरे का ढेर

बिरधा में आदर्श बाजार में लगा कचरे का ढेर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed