फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District judge issued dress code of court premises

Lalitpur News: जिला जज ने जारी किया कचहरी परिसर का ड्रेस कोड

Sat, 10 Feb 2024 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
District judge issued dress code of court premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन की मांग पर जिला जज चंद्रोदय कुमार ने कचहरी परिसर में वकीलों का ड्रेस कोड जारी किया है।
विगत आठ फरवरी को जिला बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन दिया था। जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों एवं ई-सेवा केंद्र में नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वकालतनामा पर सीओपी नंबर जरूर देखें। बिना सीओपी नंबर के वकालतनामे स्वीकार न किए जाएं। साथ ही अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन), ललितपुर के पीठासीन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह पत्रावलियों का भौतिक सत्यापन करें। महरौनी में पीठासीन अधिकारी नियुक्ति के लिए प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को उच्च न्यायालय को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय परिसर में बैंड व गाउन धारण करें और जिनके पास वकालत की डिग्री, रजिस्ट्रेशन व सीओपी नंबर नहीं है, वे बैंड व गाउन धारण नहीं करेंगे। पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अनावश्यक रूप से कोई व्यक्ति न्यायालय में अथवा बाहर बेंच आदि पर न बैठे। अधिवक्तागण भी न्यायालय परिसर के बाहर बैंड व गाउन पहनने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed