फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Industry Trade Board honored Kar Sevaks

Lalitpur News: जिला उद्योग व्यापार मंडल ने कारसेवकों का किया सम्मान

Sun, 21 Jan 2024 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
District Industry Trade Board honored Kar Sevaks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने 20 जनवरी की संध्या को राम भक्तों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कारसेवकों ने अपने अनुभवों से अवगत कराया, साथ ही संघर्ष को याद किया।

जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सपना इन्होंने देखा था, वह आज पूरा होने जा रहा है। मुन्नालाल जैन ने कहा कि वह दिन भूलते नहीं हैं, जब राम मंदिर आंदोलन के लिए छिपकर योजना बनाई जाती थी, पुलिस रामभक्तों को अपराधी की तरह तलाश करती थी, लेकिन आज रामभक्तों को उनके भगवान मिलने जा रहे हैं। यही हम लोगों की भक्ति का फल है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार चूना, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में मुन्ना लाल जैन, आशीष चौबे, रमेश सोनी, विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा, राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुरेंद्र पंथ, धर्मेंद्र गोस्वामी, रमेश लोधी, रामेश्वर सडैया, कैलाश नारायण डियोडिया, कमलेश सराफ, सुबोध गोस्वामी, समित समैया, प्रदीप सतरवास, शैलेंद्र सिंघई, अभिषेक अनोरा, बॉबी सरदार, विपिन रोड़ा, सौरभ जैन, विवेक मडबैया, आशीष ओशो, अरुण जैन, पीके बरया, पिंटू सराफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed