{"_id":"65b6ae10441a5e085c0eb697","slug":"district-hospital-patients-made-to-lie-in-the-gallery-in-severe-winter-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-109521-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल: भीषण सर्दी में गैलरी में लिटा दिए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल: भीषण सर्दी में गैलरी में लिटा दिए मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल में वार्डों की मरम्मत कराने की जल्दबाजी में यहां भर्ती मरीजों को बिना किसी सुविधा का ध्यान रखे गैलरी में लिटा दिया गया है। मरीज सर्दी से कांप रहे हैं। दिन में तो बाहर आकर धूप से कुछ राहत पा रहे हैं, लेकिन रात में सर्दी से परेशानी हो रही है। निर्धन तबके के कई मरीज घरों के गंदे कपड़े लाकर सर्दी से बचा रहे हैं।
अव्यवस्थाओं के चलते जिला अस्पताल इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। यहां नर्सिंग होम का स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने से चर्चाएं गर्म रहीं तो पैथोलॉजी में मशीनों की खराबी से मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अब वार्डों की मरम्मत को लेकर गैलरी में लिटाए गए भर्ती मरीजों से चर्चाओं में है। अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित पुरुष वार्ड में मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। जल्दबाजी में जिम्मेदारों ने मरीजों को सुविधाओं की अनदेखी कर उन्हें प्राइवेट वार्ड की गैलरी में ही पलंग डालकर लिटा दिया। यहां सर्दी से बचाव के लिए खिड़कियों में कांच नहीं है, ऐसे में ठंडी हवा अंदर आ रही है।
-- -
मूत्रालय न शौचालय
प्राइवेट वार्ड में लेटे मरीजों के सामने मूत्रालय व शौचालय की बड़ी समस्या है। उन्हें मूत्रालय के लिए दूर जाना पड़ रहा है। अन्य वार्ड में जाने पर भीड़ होने से इंतजार करना पड़ता है। स्नान की भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
-- -
पहले पुरुष वार्ड में भर्ती किया गया था, अब इस गैलरी में पलंग डालकर लिटा दिया है। यहां सर्दी में कांप गए, फिर घर से कपड़े मंगवाए तब सर्दी से राहत मिली। - बाली, चमरौआ
-- -
गैलरी में लिटा तो दिया, लेकिन यहां मूत्रालय व शौचालय की सुविधा नहीं है। ऐसे में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थान खुला होने से सर्दी भी लग रही है।
- लक्ष्मन, पटना
-- -
पुरुष वार्ड में मरम्मत चल रही है। ऐसे में यहां के मरीजों को प्राइवेट वार्ड की गैलरी में लिटाया गया है। जल्द ही उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।-डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय।