फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   district hospital

जिला अस्पताल: पैथोलॉजी विभाग में सिलेक्ट्रा मशीन और डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत न होने से मरीज परेशान

Mon, 25 Jul 2022 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
district hospital
ललितपुर। जिला अस्पताल में विगत कई दिनों से पैथोलॉजी खुद बीमार है। यहां पर दो सप्ताह से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। वहीं बायोेकेमिस्ट्री मशीन भी खराब हो गई है। ऐसे में अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों की बायो केमिस्ट्री की जांच प्रभावित हो गई है। मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। यहां पर बीते दो सप्ताह से लगातार जांच मशीनें खराब पड़ी हैं। 15 दिन से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन अब तक शुरू नहीं हो सकी है। पुरानी मशीन में हल्के हड्डी के फैक्चर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में मरीज पुरानी मशीन से एक्सरे नहीं करा रहे हैं। वहीं, कई मरीज निजी एक्सरे सेंटरों का सहरा ले रहे हैं। वहीं, पांच दिनों से अस्पताल में खराब पड़ी शुगर और रक्त समेत तमाम जांच करने वाली मशीन भी नहीं सुधर पाई है। ऐसे में मरीजों की बायोकेमेस्ट्री जांच प्रभावित हो रही है। अब तक मरीजों के सैंपल महिला अस्पताल में भेजकर जांच कराई जा रही थी। अब यहां पर भी अधिक लोड होने से समस्या आ रही है। कई मरीजों को रिपोर्ट मिलने से पहले ही ओपीडी बंद होने का समय हो जाता है। ऐसे में मरीजों को अगले दिन उपचार कराने के लिए आना पड़ रहा है। जिम्मेदार मशीनों को सुधरवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में बायोकेमेस्ट्रिी मशीन खराब हो गई है। इसकी इंजीनियरों द्वारा मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही अस्पताल में मशीन ठीक कराकर जांच शुरू कराई जाएगी। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed