{"_id":"2a1bdaf7a0a352fe68fbe2c5137fc551","slug":"district-hospital-had-eight-vasectomy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में हुईं आठ पुरुष नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में हुईं आठ पुरुष नसबंदी
ललितपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललितपुर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आठ पुरुष नसबंदी कराई गईं। इससे 10 वर्ष पुराना रिकार्ड टूट गया।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को मुख्य चिकत्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में जिला अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया, जिसमें वरिष्ठ सर्जन जिला चिकित्सालय डा. डीके राज ने आठ पुरुषों के सफल नसबंदी ऑपरेशन किए। पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने में ग्राम नगवास क्षेत्र की आशा कार्यकत्री नम्रता जोशी का विशेष योगदान रहा। शिविर को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. आरपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा. हरेंद्र सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश चंद्र दुबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी परिवार कल्याण डा. अजय भाले, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती एवं ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर जखौरा अतुल दुबे का योगदान रहा।
विज्ञापन
मालूम हो कि हर वर्ष महिला और पुरुष की नसबंदी के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं। पुरुषों के लिए महज छह नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है, पिछले 10 वर्षों में राजकीय प्रसवोत्तर केंद्र में हुए ऑपरेशन में छह से अधिक पुरुषों की नसबंदी नहीं हुई है। मंगलवार को आयोजित शिविर में एक ही दिन आठ पुरुष नसबंदी होने से 10 वर्ष पुराना रिकार्ड टूट गया।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी को बताए बगैर नहीं छोड़ें मुख्यालय : सीएमओ
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला प्रबंधक इकाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नोडल अधिकारी को अवगत कराए बगैर मुख्यालय नहीं छोडने के निर्देश दिए।
निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार को डीपीएम, डीसीपीएम, डाटा प्रबंधक एवं एमसीटीएस ऑपरेटर के कक्ष खाली मिले। कार्यालय में मौजूद लेखा प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं कार्यालय सहायक सुशील कुमार ने बताया कि विजय सिंह डीसीपीएम, सुरेंद्र कुमार डाटा प्रबंधक तथा देवाशीष एमसीटीएस व एचआईएमएस ऑपरेटर लखनऊ बैठक में प्रतिभाग करने गए हैं, जिसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नोडल अधिकारी को नहीं दी गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त स्टाफ को मुख्यालय छोड़ने से पूर्व नोडल अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक सोमवार को दोपहर तीन बजे एमसीटीएस, एचआईएमएस ऑपरेटर की बैठक कराने के लिए निर्देशित किया गया।