फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Hospital: Cancer patients are not getting treatment facilities

जिला अस्पताल : कैंसर रोगियों को नहीं मिल रही उपचार की सुविधा

Sun, 22 Jan 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
District Hospital: Cancer patients are not getting treatment facilities
ललितपुर। जिला अस्पताल में ह्दयाघात, मधुमेह, ब्लड शुगर और कैंसर रोगियों को उपचार की सुविधा के लिए एनसीडी (नान कम्युनिकेशन डिसीज) सेल भले ही संचालित हो रहा हो, लेकिन अब तक कैंसर रोगियों को उपचार की सुविधा मुहैया नहीं हो सकी है। यहां पर चिकित्सकों के न होने से कैंसर मरीज उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं। यही नहीं, एनसीडी सेल के पास कैंसर रोगियों की संख्या के आंकड़े तक नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में जिला अस्पताल में एनसीडी सेल (नॉन कम्युनिकेशन डिसीज) की स्थापना की गई थी। जिसमें विभिन्न चिकित्सकों समेत अन्य स्टॉफ को नियुक्त किया गया है लेकिन अब यहां कोई चिकित्सक नहीं है। एनसीडी सेल के स्थापित होने के सात वर्ष बाद भी सुविधाएं नहीं मिल पाईं हैं। हालत यह है कि वर्तमान में एनसीडी सेल के अंतर्गत बुजुर्ग वार्ड में ही मरीजों को सुविधाएं दी जा रही हैं। कैंसर रोगियों को उपचार तो दूर काउंसिलिंग जैसी सुविधाएं तक नहीं हैं। ऐसे में कैंसर रोगियों को महानगरों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दवाइयों की नहीं हो रही आपूर्ति
शासन द्वारा सरकारी अस्पतालों में 290 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने का कंपनियों से अनुबंध है। लेकिन यहां पर महज 264 प्रकार की दवाइयां ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में 26 प्रकार की दवाइयां अस्पतालों में नहीं पहुंच रहीं है। मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदना पड़ रहीं है। विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि अस्पताल में कैंसर व महिलाओं के उपचार को चिकित्सक न होने से दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कैंसर व गर्भवती महिला के उपचार को चिकित्सक न होने से दवाइयां नहीं उपलब्ध कराई जातीं है। - आरके बाजपेयी, चीफ फार्मासिस्ट
जनपद में कैंसर रोगियों के उपचार की सुविधा के लिए कोई चिकित्सक या स्टॉफ नहीं है। - डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed