{"_id":"6a5e89f885b5f0108a0060c0","slug":"district-bar-association-elections-rajesh-devaliya-elected-president-lakhan-yadav-wins-general-secretary-post-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-159946-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष बने राजेश देवलिया, महामंत्री पद पर लखन यादव विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष बने राजेश देवलिया, महामंत्री पद पर लखन यादव विजयी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को हुए मतदान और मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर राजेश देवलिया तथा महामंत्री पद पर लखनलाल यादव विजयी घोषित किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना परमार ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही कचहरी परिसर ढोल-नगाड़ों, पटाखों और समर्थकों के जयघोष से गूंज उठा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए सोमवार को मतदान कराया गया। एल्डर्स कमेटी और निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और मतदान केंद्रों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। मतदान समाप्त होने के बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुई। देर शाम सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जीत की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विजयी प्रत्याशी समर्थकों के साथ कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ये रहे चुनाव परिणाम
अध्यक्ष पद पर राजेश देवलिया को सर्वाधिक 236 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत चौधरी को 90 मतों से पराजित किया। हेमंत चौधरी को 146 मत मिले। वहीं कृष्ण कुमार बंसल को 98 और राजेंद्र कुमार रजक को 61 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर लखनलाल यादव ने 167 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र कुमार जैन ''झब्बू'' को 141, हरीश अग्रवाल को 122 और शंभूदयाल शर्मा को 112 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 416 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भारती वर्मा को 92 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश बाबू समैया ने 299 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी भगवत प्रसाद पाठक को 245 मत मिले।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार कुशवाहा 129 मतों के साथ विजयी रहे। उनके बाद कमलेश सिंह लोधी को 106, विजय नारायण गोस्वामी को 103, धर्मेंद्र कुमार को 101 और निधि सिंह को 96 मत प्राप्त हुए।
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद) पर अर्जुन कुशवाहा (343), गंधर्व सिंह यादव (296), राहुल शुक्ला (288), रमाकांत गोस्वामी (270), प्रवेश कुमार शर्मा (264) तथा महिला वर्ग से पुष्पलता प्रजापति विजयी घोषित की गईं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी
सहमंत्री (प्रशासन) पद पर गौरव कुमार सेन, सहमंत्री (पुस्तकालय) पद पर प्रहलाद सिंह तथा सहमंत्री (प्रकाशन) महिला पद पर भारती वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों पर रामकुमार वैष्णव, मोहम्मद खान, राजाराम खटीक, मनीष कुमार नायक और मनीष कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए।