फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District 137 schools , one teacher

जिले के 137 स्कूलों में एक-एक अध्यापक

Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
District 137 schools , one teacher
जिले के 137 स्कूलों में एक-एक अध्यापक - फोटो : demo
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षुओं की भर्ती व शिक्षा मित्रों का समायोजन होने के बाद भी दूरदराज के परिषदीय स्कूलों की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि जिले के 115 प्राथमिक एवं 22 पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक-एक शिक्षक तैनात है। वहीं, 416 प्राथमिक विद्यालय एवं 144 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के मकसद से रिक्त पदों के सापेक्ष शिक्षकों की भर्तियां की जा रही हैं, इसके बाद भी दूरदराज के स्कूलों की हालत नहीं सुधर रही है। इसकी प्रमुख वजह ब्लाक जखौरा व तालबेहट में शिक्षक और शिक्षिकाओं की सबसे ज्यादा तैनाती होना है। वहीं, दूरदराज का ब्लाक मड़ावरा आज भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। इसके अलावा ब्लाक बिरधा व बार के दूरदराज के इलाकों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे एक शिक्षक को एक साथ कई कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


अब नहीं होती पिछड़े ब्लाक में तैनाती
पहले शिक्षक और शिक्षिकाओं की तैनाती पिछड़े ब्लाक के स्कूलों में की जाती थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होता है। शिक्षिकाओं व दिव्यांगों से मनमाफिक स्कूल के लिए विकल्प लिए जाते हैं, इसके अलावा शिक्षकों की तैनाती में झोल बना रहता है। बीते वर्षों में विभागीय अफसरों ने शिक्षकों की सुविधा के लिए उन्हें पिछड़े ब्लाक से सामान्य ब्लाक में तैनात कर दिया, जिससे दूरदराज के स्कूल खाली हो गए। वहीं, जिला एवं ब्लाक मुख्यालय के आसपास शिक्षकों की भरमार हो गई। इस मामले में विभागीय अफसर मौन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में बेसिक शिक्षा
जिले में 1,049 प्राथमिक एवं 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। प्राथमिक स्कूल में 1,26,765 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 58,278 बच्चों का नामांकन है, इसके सापेक्ष प्राथमिक विद्यालय में 2,777 शिक्षक, 365 शिक्षा मित्र और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 1,500 शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक स्तर पर 35 बच्चों पर और उच्च प्राथमिक स्तर पर 40 बच्चों पर एक शिक्षक का अनुपात होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed