फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   distict hospital is manage by on docter

इकलौते डॉक्टर के सहारे चल रहा जिला महिला अस्पताल

Wed, 26 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
distict hospital is manage by on docter
ललितपुर। स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना की चपेट में आने से स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। जिला महिला अस्पताल एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। इससे प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में अधिकांश गर्भवती महिलाएं रेफर की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित इकलौते महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी किसी से छुपी नहीं है। यहां पर केवल एक चिकित्सक के सहारे अस्पताल चल रहा है। ऐसे में कई मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता और गर्भवती महिलाओं केे प्रसव के लिए रेफर करना पड़ता है। रही बची कसर को वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण ने पूरा कर दिया है। यहां पर दो चिकित्सकों में एक चिकित्सक बीते दिन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे अस्पताल में महिलाओं को प्रसव के लिए परेशानी हो रही है। यहां पर एक चिकित्सक अस्पताल को चला रहे हैं। ऐसे में एक चिकित्सक को ही मरीजों को देखना पड़ रहा है। चिकित्सकों की कमी के चलते कई गर्भवती महिलाओं को रेफर हो रही हैं। एक चिकित्सक अपनी क्षमता के अनुसार प्रसव करा रही हैं, जिसके बाद रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि जिला महिला अस्पताल में समूचे जनपद के ग्रामीण क्षेत्र व शहर की महिलाएं उपचार व प्रसव के लिए आती हैं। इससे अस्पताल में अधिक भीड़ पर मरीज रहते हैं। 24 घंटे में तीन दर्जन प्रसव होते हैं। लेकिन वर्तमान में अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। इससे मरीजों को उपचार मुहैया नहीं हो पा रहा है। रेफर होने पर अधिक महंगे दाम चुकाना पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चिकित्सक के संपर्क में रहे 15 के लिए सैंपल
जिला महिला अस्पताल के एक चिकित्सक बीते दिन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को चिह्नित किया। इस दौरान 15 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
--------
एक चिकित्सक द्वारा जितने प्रसव किए जा सकते हैं, उन्हें कराया जा रहा है। अन्यथा की स्थिति में झांसी के लिए रेफर किया जा रहा है।
- डा. हरेंद्र सिंह चौहान
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed