फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dispute over gutkha, one critical

गुटका को लेकर दुकानदार से मारपीट, ग्राहक गंभीर

Mon, 08 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
dispute over gutkha, one critical
तालबेहट। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत गुटका की कीमत को लेकर एक ग्राहक और दुकानदार में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई, जिसमें ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग पर पुराने बस स्टैंड से कुछ दूर एक किराने की दुकान है। सोमवार को दोपहर बाद विजयपुरा निवासी गिन्नी राजा पुत्र जगदीश सिंह दुकान पर आया। उसने दुकानदार से एक गुटका लिया, जिसकी कीमत को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। इसी बीच उसका पुत्र आ गया। अपने पिता को पिटता देख पुत्र ने समीप रखा फावड़ा गिन्नी राजा के सिर पर मार दिया। इससे गिन्नी राजा का सिर फट गया। आसपास के लोगों ने गिन्नी राजा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस घटना से नगर के व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से तंबाकू के उत्पाद ब्लैक में मिल रहे हैं। कुछ ग्राहक दुकान पर उत्पाद रखे होने पर नहीं देने और कुछ अधिक कीमत मांगने पर विवाद करते हैं। ऐसी स्थिति में दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed