फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dispose of pending applications on Nivesh Mitra portal soon: CDO

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र करें निस्तारण : सीडीओ

Thu, 01 Aug 2024 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending applications on Nivesh Mitra portal soon: CDO
बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी।  - फोटो : amar ujala
- कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा गई। शेष बचे 15 प्रधानों के ऑनबोर्ड पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही वन विभाग से एनओसी प्राप्त न होने की शिकायत भी गई।

मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने कहा कि नए औद्योगिक आस्थान बीघाखेत की भूमि का हस्तातंरण हो गई है, इस भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। जिससे रोजगार के अवसर सृजन होंगे। निवेश मित्र पोर्टल पर उद्यमी स्तर पर लंबित आवेदन पत्र को सभी विभागों को उद्यमियों से वार्ता कर अपूर्ण प्रपत्रों को पूर्ण कराते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनपद में 207 एमओयू साइन हुए हैं। जिनकी धनराशि 123442.23 है। जिसमें 39627 का रोजगार सृजन होने की संभावनाएं हैं। 69 जीबीसी इकाईयों के सापेक्ष 16 इकाईयों ने वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान अधिक इकाईयों को वाणिज्यक उत्पादन किए जाने पर बल दिया गया है। चंदेरा उद्यमियों की ओर से एक पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से चंदेरा औद्योगिक आस्थान की विद्युत समस्या का निष्कर्ष निकालने के लिए समिति के समक्ष रखा गया है। समिति ने विचार विमर्श उपरांत अधिशासी अभियंता और उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि औद्योगिक आस्थान चंदेरा का सर्वे करते हुए कार्य योजना बनाएं। तालबेहट औद्योगिक आस्थान में हाईमास्क लाइट व दो हैंडपंप के लिए उपायुक्त उद्योग को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, कमलेश सराफ, उपजिलाधिकारी सदर सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत (नगरीय/ग्रामीण) उद्यमी मित्र रवि बबेले, सहायक प्रबंधक संजय सिंह यादव,उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed