फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Disposal of 41685 cases in Lok Adalat

Lalitpur News: लोक अदालत में 41685 वादों का निस्तारण

Sat, 14 Dec 2024 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 41685 cases in Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। 41 हजार 685 वादों का निस्तारण किया गया। छह करोड़ 71 लाख 27 हजार रुपये के समझौते का निर्धारण किया गया।
जिला जज आलोक कुमार पाराशर ने दीप प्रज्ज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज ने पांच वाद निस्तारित कर 361687 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज (प्रथम) गुलाब सिंह ने 12 वाद निस्तारित कर 77000 रुपये की समझौता राशि, अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) यादवेंद्र सिंह ने तीन वाद निस्तारित कर 1500 रुपये की समझौता धनराशि, अपर जिला जज (डकैती) सुनील सिंह ने सात वाद निस्तारित कर 3500 रुपये की समझौता राशि, अपर जिला जज (ईसी एक्ट) लोकेश कुमार ने 32 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

अपर जिला जज (पॉक्सो) नवनीत कुमार भारती ने दो वाद निस्तारित कर 1000 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज (एफटीसी) रचना ने दो वादों, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने 5410 वाद निस्तारित कर 286700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज (सीडि) मयंक जायसवाल ने 981 वाद निस्तारित कर 492000 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। सिविल जज (सीडि-एफटीसी) रविशंकर गुप्ता ने 1046 वाद निस्तारित कर 6700 रुपये की समझौता धनराशि, सिविल जज (जूडि-एफटीसी) नवीन कुमार पांडेय ने 1050 वादों का, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह ने 452 वाद निस्तारित कर 448400 रुपये का समझौता धनराशि का निर्धारण कराया।
प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नंदप्रताप ओझा ने 44 वाद निस्तारित किए। पीठासीन अधिकारी अरविंद कुमार मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 42 वाद निस्तारित कर 9985000 रुपये का प्रतिकर दिलाया। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सूबेदार सिंह ने 10 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज (जूडि) अतुल महरौनी ने 435 वाद निस्तारित कर 4400 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। न्यायाधिकारी रंजीत ग्राम न्यायालय तालबेहट ने 171 वाद निस्तारित कर 12840 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया।

जिलाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ न्यायालयों ने 31565 वादों का निस्तारण कर 320310 रुपये समझौता धनराशि का निर्धारण किया। जनपद न्यायालय में परिवार न्यायालय के 14 दंपतियों के वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed