फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Discriminatory policy in scholarship

छात्रवृत्ति में अपनाई जा रही भेदभावपूर्ण नीति

Sun, 16 Feb 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Discriminatory policy in scholarship
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते सपा जिला अध्यक्ष तिलक यादव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति में अपनाई जा रही भेदभाव पूर्ण नीति पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने में भेदभाव कर रही है। सामान्य वर्ग के सात लाख विद्यार्थियों को 690 करोड़ रुपये और पिछड़े वर्ग के 21 लाख विद्यार्थियों के लिए सिर्फ 600 करोड़ रुपये का बजट ही आवंटित किया। जबकि सरकार की नीति है कि हर वर्ष निधि को 10-15 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा, इसके बावजूद बजट कम जारी किया गया। इसके अलावा बताया कि कालेज प्रबंधन विद्यार्थियों पर शुल्क पूर्ति के लिए दबाव बना रहा है। उन्होंने बजट 2070 करोड़ रुपये जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, फूलसिंह, रामजीवन यादव, अशोक, खुशाल चंद्र साहू, रहीश यादव, रामप्रताप सिंह, हृदेश मुखिया, यादवेंद्र यादव, अंकित यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, रामबहादुर टोढ़ी, नरेंद्र यादव, राव राजा, अजीज कुरैशी, शिवम मिश्रा, नेपाल सिंह यादव, रोहित शिवाजी, रवि खटीक, विक्रम अहिरवार, गोविंद बानौली, सुरेंद्र कुशवाहा, बृजलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed