फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dirty village, patna village

पटना गांव की गलियों में बह रहा नाली का गंदा पानी

Sat, 19 Jun 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
dirty village, patna village
हैण्डपम्प के पास पसरी गंदगी - फोटो : LALITPUR
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान अब तक धरातल पर नजर नहीं आया है। शायद यही वजह है कि गांव में स्वच्छता का संदेश नहीं पहुंच पाया है। ब्लाक मड़ावरा के ग्राम पटना में हैंडपंप के आसपास गंदगी पसरी है तो गलियों में नाली का गंदा पानी बह रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग मौन बने हैं।
विज्ञापन

विकास खंड मड़ावरा में जंगल के किनारे बसे पटना गांव में साफ-सफाई का बुरा हाल है। यहां की अधिकतर गलियों की नालियां क्षतिग्रस्त हैं या फिर कीचड़ से बजबजा रही हैं। जहां-तहां सड़कों पर गंदा पानी बहते देखा जा सकता है। गांव किनारे कचरा के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की नालियां भी बजबजा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हवा के हल्के झोंके में कचरा लोगों के घरों में उड़कर पहुंच जाता है। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हैंडपंप के समीप गंदगी पसरी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

मेन सड़क के किनारे गंदा पानी बह रहा है और जगह-जगह पर कचरा के ढेर लगे हुए हैं। लोगों को संक्रमित बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है।- ओमकार दुबे ।
साफ-सफाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जाती है। इससे गांव साफ-सुथरा नहीं हो पा रहा है। गंदगी रहने तरह-तरह के मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं। इस विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।-
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज दुबे
हैंड पाइप के किनारे कीचड़ मचा हुआ है, साथ ही गंदगी भी फैली है। इससे हैंडपंप से हर समय गंदा पानी निकलने का अंदेशा बना रहता है।-ोश्रीपत कुशवाहा
नालियां बजबजा रही हैं, साथ ही गलियों से गंदा बह रहा है। बरसात के मौसम में गांव हालात और भी खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। जब गर्मी में साफ-सफाई नहीं रह पाई तो बरसात में कैसे रह पाएगी। यह सोचकर डर लगने लगा है।

- रामस्वरूप झा

हैंडपंप के पास पसरी गंदगी ने बालिका को रोका

हैंडपंप के पास पसरी गंदगी ने बालिका को रोका- फोटो : LALITPUR

गांव किनारे घरों के पीछे लगे कचरा के ढेर

गांव किनारे घरों के पीछे लगे कचरा के ढेर- फोटो : LALITPUR

कुशवाहा बस्ती में गली फैला गन्दा पानी

कुशवाहा बस्ती में गली फैला गन्दा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed