फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dirty school silavan

गंदगी से विद्यालय में ठहरना हो रहा मुश्किल

Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
dirty school silavan
School.jpg - फोटो : School.jpg
सिलावन(ललितपुर)। विकास खंड महरौनी के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकी में सफाईकर्मी के नहीं पहुंचने से विद्यालय प्रांगण सहित शौचालयों में भी गंदगी भरी पड़ी है। इससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय में ठहरना मुश्किल हो रहा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित छात्र-छात्राओं ने विभागीय अधिकारी से शिकायत कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकी के विद्यार्थियों का कहना हैं कि 10 फरवरी से विद्यालय का संचालन नियमित रूप से शुरू हो गया है, लेकिन गांव में तैनात सफाईकर्मी के विद्यालय में नहीं आने से विद्यालय में गंदगी पसरी हुई है। शौचालय की सफाई नहीं होने से विद्यार्थी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सफाई नहीं होने से जहरीले जानवरों का भी डर सताता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेश चौहान का कहना है चौकी गांव में तैनात सफाई कर्मी के विद्यालय में सफाई नहीं करने से विद्यालय में चारों ओर गंदगी है। शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी से विद्यालय सफाई कर्मी को भिजवाकर सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सफाई नहीं होने की वजह से लघुशंका के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। सोनम
विद्यालय प्रांगण काफी दिनों से कचरा जमा है जिससे जहरीले जानवरों का डर भी सता रहा है। अमित
----
इस समय सफाईकर्मी की ड्यूटी टोली के साथ लगी हुई है। जल्द ही विद्यालय की सफाई करा दी जाएगी।
फूलचंद, सहायक विकास अधिकारी महरौनी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed