{"_id":"590f71ee4f1c1b385485142f","slug":"dirt-around-dm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के इर्दगिर्द बजबजा रही नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास के इर्दगिर्द बजबजा रही नालियां
lalitpur
Updated Mon, 08 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पॉश इलाके के रूप में पहचाने जाने वाले वार्ड नंबर 10 सिविल लाइन दो में पेयजल, सफाई, अतिक्रमण और खस्ताहाल सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। कांशीराम आवास कालोनी के ऊपरी तलों में जलापूर्ति ठप पड़ी है। इसके अलावा अधिकारियों के आवास के आसपास एक दो छोड़कर लगभग सभी नालियां कचरे से पटी पड़ी हुई हैं। वहीं, फूूटा बंगले में खुले में शौच बदस्तूर जारी है।
वार्ड की शुरुआत पुराने तहसील भवन से होती है। इसके पास ही मूत्रालय बना हुआ है, जिसकी कभी कभार ही सफाई होती है। थोड़ा से आगे बढ़ते ही महिला प्रसाधन केंद्र बना हुआ है। जहां कूड़े को डंप किया जाता है। प्रसाधन केंद्र भी गंदा पड़ा है। वर्षों पहले से पुराने तहसील से लेकर जीआईसी के अंतिम छोर तक सीसी रोड डाला गया था जो अब गड्ढों में तब्दील हो चुका है। महिला थाना के पास बने प्रसाधन केंद्र की साफ-सफाई कभी कभार ही की जाती है। पानी की बड़ी टंकी से लेकर अभिलाषा फिलिंग स्टेशन तक नाली बजबजा रही है। इन नालियों के सफाई नहीं होने के पीछे दुकानों का अतिक्रमण है।
नवीन तहसील से थोड़े से आगे बढ़ते ही गोविंद सागर बांध की नहर गंदगी से भरी पड़ी है। इसके बगल में ही खुले में कचरा पड़ा है। वहीं, आईटीआई के मुख्य गेट पर नाली पेड़ की पत्तियों से भरी पड़ी है। कांशीराम आवास कालोनी में नालियां बजबजा रही हैं। यहां के वाशिंदों का कहना है कि सफाई के नाम पर केवल सड़कों पर झाड़ू लगाई जा रही है। ब्लाक छह के सामने हैंडपंप खराब है। निचले तल में ही जलापूर्ति हो रही है। ऊपरी तल पर रहने वाले परिवारों को नीचे लगे हैंडपंपों से पानी जुटाकर ढोना पड़ रहा है। इससे अधेड़ महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है। बसपा कार्यालय के सामने से लेकर न्यायालय तक नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, जिला जज आवास के पास से निकली नाली भी पत्तियों से भरी पड़ी है। वर्णी कालेज के पास निकली नाली गंदी से बजबजा रही है। इसके सामने डीपीआरओ कार्यालय के पास बनी पुलिया चोक पड़ी है। इसके बाद सीओ पुलिस से लेकर आफीसर्स हास्टल तक नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इसी लाइन में सीएमओ, सिविल जज, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीडीओ, एडीओ के आवास हैं। इसके दूसरी ओर पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार व रामकुमार तिवारी का आवास है।
डीएम आवास के पीछे और जिला सहकारी बैंक के सामने हैंडपंप खराब है तो नाली का बुरा हाल है। सिंचाई विभाग कालोनी के गेट और रेस्ट हाउस के मध्य कचरे का ढेर लगा है। इससे सटे खाली प्लाट में गोबर के उपले बन रहे हैं। बैंक आफ बड़ौदा के सामने से लेकर गुडलक होटल तक नाली में कचरा पड़ा है। अर्पित जैन के मकान के बगल की गली में गंदगी का ढेर है तो अशोक शर्मा के बगल की गली का यही हाल है। पूर्व विधायक रामकुमार तिवारी के आवास के पास बना मूत्रालय खस्ताहाल में है। फूटा बंगला का खाली प्लाट खुले में शौच के लिए मुफीद स्थल बन गया है। स्वतंत्रता सेनानी परमानंद मूर्ति स्थल के पास नाली बजबजा रही है। जिस पर नगर पालिका परिषद का ध्यान ही नहीं है।
ये हैं मुहल्ले
कांशीराम आवास कालोनी, आफीसर्स हास्टल, सदनशाह, पुलिस कालोनी, वर्णी कालेज के पास का इलाका शामिल है।
प्रमुख समस्या
कांशीराम आवास कालोनी में पेयजल और सफाई की समस्या बनी हुई है। वहीं, पुरानी तहसील के पास बने महिला पेशाबघर सहित पुरानी तहसील और गिरजाघर के पास बने मूत्रालयों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा जगह-जगह नालियां बजबजा रही हैं।
पहचान
वर्णी कालेज के पास गुरुद्वारा, बाबा सदनशाह की दरगाह, गिरजाघर, राजकीय जिला पुस्तकालय एवं बाल पुस्तकालय, आईटीआई, जीजीआईसी, जीआईसी, जिला अस्पताल, ईसाई अस्पताल व बस स्टैंड है।
प्रमुख व्यक्तित्व
वार्ड में पूर्व विधायक रामकुमार तिवारी, फेरनलाल अहिरवार, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. सतीश सुड़ेले, डा. अनिल जैन अंचल का निवास है। इसके अलावा जिला जज से लेकर लगभग सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आवास है।
वार्ड में बाबा सदनशाह की दरगाह पर हाईमास्क एवं फुव्वारा लगाने की जरूरत है तो पुरानी चंदेरी चुंगी पर फुव्वारे लगाने की योजना पर अमल नहीं किया जा रहा है। कांशीराम आवास कालोनी में करीब पांच हैंडपंप खराब चल रहे हैं, जिसे जल संस्थान सुधार नहीं रहा है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों की गई है लेकिन हालात जस के तस हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब दो दर्जन शौचालयों का निर्माण हो रहा है। इतने ही और बनाए जाने हैं। उन्होंने सफाई एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
मुस्तफा खां, पार्षद
वार्ड में सफाई की बहुत गंभीर समस्या है। उनके घर के पीछे ही नाली की सफाई नहीं हो रही है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं।
रामकुमार तिवारी
कालोनी में बनाए जा रहे पार्क की गिट्टी यहां वहां बिखरी है। जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, चौथी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी ढोते-ढोते हाथ दुखने लगते हैं। लेकिन, बिना पानी के घर भी नहीं बैठ सकते हैं।
नगमा
.....
कालोनी के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई इलाकों में पेवर ब्रिक्स उखड़ने लगे हैं तो कई ब्लाकों में ऊपरी मंजिल के पाइप टूट गए हैं। नालियों की सफाई कभी कभार की जाती है। यदि सफाई कर्मियों से कुछ कहते हैं तो वह झगड़े के लिए तैयार हो जाते हैं। कालोनी में पानी की समस्या तो जगजाहिर है। इसके बाद भी टंकी से जलापूर्ति शुरू नहीं की जा रही है।
रामप्यारी
चलेगा विशेष अभियान
नालियों की सफाई कराई जाती है लेकिन पॉलिथीन व पेड़ों की पत्तियां उड़कर नालियों में गिर रही हैं। इससे दुबारा गंदी हो रही हैं। नालियों को विशेष अभियान चलाकर साफ कराया जाएगा।
राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।