फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dinesh in Semrabhagnagar, Mahendra victorious in Jalandhar

Lalitpur News: सेमराभागनगर में दिनेश जलंधर में महेंद्र विजयी

Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dinesh in Semrabhagnagar, Mahendra victorious in Jalandhar
मड़ावरा/बार (ललितपुर)। विकास खंड बार व मड़ावरा में रिक्त प्रधान पदों के लिए हुए मतदान की गणना विकास खंड मुख्यालय पर की गई। बार के सेमरा भागनगर में प्रधान पद पर दिनेश कुमार ने जीत दर्ज की तो मड़ावरा के जलंधर में महेंद्र सहरिया विजयी रहे। सेमरा भागनगर में दिनेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी खिलावन सिंह को 581 मतों से हराया। यहां कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 372 मत पाकर लोकपाल तीसरे नंबर पर रहे। देवकी को 29, गोकुल को 25 व जयसिंह को 22 मत प्राप्त हुए। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जीते प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया, 57 मतपत्र अवैध पाए गए।
विज्ञापन

जलंधर में महेंद्र सहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हल्लू बाबा को 181 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। एसडीएम रोशनी यादव के समक्ष आरओ ने विजयी उम्मीदवार को प्रमाणपत्र प्रदान किया। आरओ नरेश कुमार ने बताया कि कुल डाले गए 963 मतों में से करन सहरिया को मत 05 मत, खिलान को 17 मत, बालकिशन को 83 वोट, महेंद्र को 479 मत, रामचरन को 56 मत, हल्लू को 298 मत प्राप्त हुए। 25 मत अवैध मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed