फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dilapidated pillars hanging at various places are scaring

Lalitpur News: डरा रहे जगह-जगह लटके जर्जर खंभे

Sat, 16 Mar 2024 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
dilapidated pillars hanging at various places are scaring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कई इलाकों में जर्जर खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। कई खंभे तो नीचे से जंग लगने के कारण गल गए हैं तो कुछ तिरछे होकर गिरने की स्थिति में आ गए हैं। सिंचाई विभाग कॉलोनी में एक स्कूल के सामने करीब 15 दिनों से टूटा पड़ा खंभा ठीक कराने की जहमत तक नहीं उठाई गई। जिस समय खंभा गिरा था उस समय स्कूल में अवकाश होने के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। पेश है प्रमुख स्थानों के जर्जर पोलों की स्थिति पर एक नजर।
----
दृश्य एक
तुवन चौराहा से कलक्ट्रेट चौराहा मार्ग पर साधन सहकारी समिति के आगे लगे सीमेंट का खंभा क्षतिग्रस्त है। यह पास में ही लगे लोहे के खंभे के सहारे टिका हुआ है। यह खंभा भी तारों के सहारे ही खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

-----
दृश्य दो
मोहल्ला तालाबपुरा स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में निजी स्कूल के पास जर्जर खंभा करीब दो सप्ताह पहले गिरकर दीवार पर लटका है। हद तो तब हो गई, जब दो सप्ताह बाद भी किसी जिम्मेदार ने खंभा हटाकर लगाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दृश्य तीन
तुवन मंदिर से तालाबपुरा मार्ग पर साईं मंदिर के पास खंभा जंग लगने से खराब हो गया है। अब खंभा तारों के सहारे खड़ा है। तेज हवा चलने पर खंभा किसी भी दिन गिर सकता है। ऐसे में यहां से निकलने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना है।
---
दृश्य चार
मोहल्ला सिद्दनपुरा में अहिरवार धर्मशाला के आगे बिजली का खंभा पूरी तरह तिरछा हो गया है। इस खंभे पर बिजली के तार भी लगे हैं। साथ ही घरेलू कनेक्शन के तार लगे हैं। यह खंभा कभी भी गिर सकता है। मोहल्लावासी भय में हैं।

----------
जर्जर खंभों व लाइनों को बदला जा रहा है। नए खंभे लगाए जा रहे हैं। जल्द ही जर्जर व तिरछे खंभों को ठीक कराया जाएगा।-संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed