फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   digless road

धनाभाव में गड्ढामुक्त नहीं हो पाई शहर की सड़कें

Wed, 28 Feb 2018 02:34 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 28 Feb 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
digless road
road - फोटो : road
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी शहर की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाई हैं। आईटीआई मार्ग पर गिट्टी जहां-तहां बिखरी पड़ी हैं, तो मुख्य मार्ग में भी छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जिन पर वाहन हिचकोले खाते गुजरते हैं। जिनकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। नपा अधिकारियों का कहना है कि धन की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 दिसंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि डीएम स्वयं सड़कों के गड्ढामुक्त होने का सत्यापन करेंगे। इसके बाद भी शहर की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाई हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति में आईटीआई मार्ग है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिनमें गिट्टी फैली हुई है। कई बार वाहनों के गुजरते समय गिट्टी उछल जाती है, ऐसे में हादसा होने की संभावना बनी रहती है।  मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी का है, वह भी इस मार्ग को अभी तक दुरुस्त नहीं कर पाई है। इस मार्ग पर छोटे-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। उधर, नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी आरके लवानिया का कहना है कि नगर पालिका के पास धन की कमी बनी हुई है। इस कारण खस्ताहाल सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है। जैसे ही धन की उपलब्धता होती है, चिह्नित सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed