फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Digital libraries will be built in 125 gram panchayats of the district

Lalitpur News: जनपद की 125 ग्राम पंचायतों में होगा डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण

Tue, 08 Apr 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be built in 125 gram panchayats of the district
- शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाने के दिए निर्देश, प्रथम चरण में होगा बड़ी ग्राम पंचायतों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने प्रदेश स्तर पर ग्रामीण इलाकों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार करने का निर्णय लिया है। जिसमें ग्रामीण स्तर पर रहने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर में सुधार लाया जा सके। प्रथम चरण में जनपद की 125 ग्राम पंचायतों में इनका निर्माण कराया जाएगा। एक लाइब्रेरी के लिए शासन ने चार लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत पहले चरण में पूरे प्रदेश में 22 हजार लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत जनपद में करीब 125 लाइब्रेरी तैयार की जाएंगी, यह लाइब्रेरी ऐसी ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में स्थापित की जाएंगी। जिसमें दो कमरे व एक हॉल हो। अतिरिक्त कक्ष में इस लाइब्रेरी का संचालन होगा, इसके लिए चार लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी के लिए दो लाख बजट सुनिश्चित किया गया, तो वहीं दो लाख रुपये की धनराशि से एनबीटी की पुस्तकें, अन्य साहित्य की पुस्तकें एवं डिजिटल सामग्री का क्रय किया जाएगा। यह सामग्री डीएम के अध्यक्षता वाली कमेटी क्रय करेगी। इसमें सीडीओ, डीपीआरओ, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। शासन की इस योजना से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर बड़ेगा।
विज्ञापन

------------------
44 लाइब्रेरी 34 लाइब्रेरी हो चुकी है, पूर्व में तैयार
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की पहल पर जनपद में 44 लाइब्रेरी ग्रामीण स्तर पर तैयार की जा रही थी, जिसमें 34 लाइब्रेरी बनकर तैयार हो चुकी हैं। इस एक लाइब्रेरी का निर्माण में पंचायती राज विभाग ने 16 लाख रुपये खर्च किए हैं। लेकिन अब शासन की नई नीति से प्रत्येक ग्राम पंचायत के बच्चों को यह सौगात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों का चयन किया जा रहा है, प्रथम चरण में ऐसी पंचायतों में इनका निर्माण कराया जाएगा, जिनके पंचायत भवन में अतिरिक्त कक्ष बने हुए हैं।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed