फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   digging near road, accident threat

सड़क किनारे खुदाई होेने से हो रहीं दुर्घटनाएं

Sat, 11 Sep 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
digging near road, accident threat
पाइप लाइन के लिए खुदाई से सड़क पर पड़ी मिट्टी - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/ललितपुर। सरकार की योजना के तहत हर घर को पेयजल की आपूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन के लिए ठेकेदार मनमाने तरीके से खुदाई का कार्य करा रहा है जिससे ग्रामीणों को बारिश के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने खुदाई सड़क से दूर कराने और मिट्टी सड़क पर नहीं डालने की मांग की है।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत जामनी बांध से डोंगराखुर्द से गदौरा अर्जुनखिरिया क्षेत्र समेत दर्जनों गांव में सरकार की योजना हर घर जल योजना से जोड़ने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क के नजदीक से ही खुदाई की जा रही है जो वाहन चालकों के लिए बहुत घातक साबित हो रही है। भारी एवं चार पहिया वाहन को साइड देते समय वाहनों के पहिये नाली में धंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क से थोड़ी दूर अगर नाली खोदी जाती तो राहगीरों को परेशान नहीं होना पड़ता और दुर्घटनाएं भी नहीं होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरट से लेकर गौना तक पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई में निकली काली मिट्टी सड़क पर छोड़ी जा रही है। इससे आने जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राजेश राजौरिया
सड़क किनारे से पाइपलाइन बिछाने के लिए नाली की खुदाई की जा रही है, जिससे वाहन साइड देते समय फंस जाते हैं, जाम लगने से परेशान होना पड़ता है। कल्लू तिवारी

पाइपलाइन बिछाई जा रही है जिसकी खुदाई की मिट्टी सड़क पर छोड़ रहे हैं। बारिश होने से बाइक चालक फिसल कर गिर रहे है और चोटिल भी हो रहे। अमरपाल सिंह

डोंगराखुर्द में गदोरा सड़क पर फंसी पिकअप

डोंगराखुर्द में गदोरा सड़क पर फंसी पिकअप- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed