{"_id":"6ade5374a1f361af6f0b10c8","slug":"cooperative-society-employees-union-demands-payment-of-salaries-from-the-state-exchequer-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-165720-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सहकारी समिति कर्मचारी संघ की राजकोष से वेतन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सहकारी समिति कर्मचारी संघ की राजकोष से वेतन की मांग
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय कंपनी बाग में बैठक की। इसमें जिले की विभिन्न सोसायटियों के सचिव उपस्थित रहे।
उन्होंने जिला स्तर पर राजकोष सहायता से वेतन दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही हड़ताल किए जाने की रूपरेखा भी तय की। पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखने की बात भी कही। संघ ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र की प्रतिलिपि सहकारिता मंत्री, जिलाधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को भेजी है। संयुक्त सचिव एवं संयुक्त निबंधक झांसी को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है।