फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand to cover the Govind Sagar Dam canal with a pipeline

Lalitpur News: गोविंद सागर बांध की नहर को पाइप लाइन से ढकने की मांग

Mon, 26 Oct 2026 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to cover the Govind Sagar Dam canal with a pipeline
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना ने गोविंद सागर बांध की बाईं नहर को पाइपलाइन से ढकने की मांग की है। यह मांग नहर में व्याप्त गंदगी और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए की गई है। सेना ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन

कंपनी बाग में हुई बैठक में संस्था प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने नहर की बदहाल स्थिति पर गहरा रोष जताया। उन्होंने बताया कि आजादपुरा में घरों का सीवर और गंदा पानी नहर में छोड़ा जा रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। खुली नहर में गिरकर कई लोग चोटिल हुए हैं। कुछ लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।
विज्ञापन

यह स्थिति शहरवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सेना ने शहर के बीच से गुजरने वाले हिस्से में पाइपलाइन बिछाने का सुझाव दिया। इससे गंदगी, बीमारियां और दुर्घटनाएं कम होंगी। साथ ही, शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी। नहर को सुम्मेरा तालाब से जोड़कर भी साफ रखा जा सकता है। सेना ने सांसद, विधायक और जिलाधिकारी से इस जनसमस्या पर हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। बैठक में कदीर खान, काशीराम, परमानंद विश्वकर्मा, सुरेश झा, नंदराम कुशवाहा, प्रदीप जैन, रामप्रसाद झा, पहाड़ सिंह, खेमचंद, संतोष अहिरवार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed