फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   different sociaties help vishnu tiwari

विष्णु तिवारी के मदद को सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ाए मदद को हाथ

Fri, 12 Mar 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
different sociaties help vishnu tiwari
विष्णु तिवारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। दुष्कर्म और एससी/ एसटी एक्ट के मामले में हाईकोर्ट से निर्दोष होने के बाद बीस साल बाद आगरा जेल से रिहा हुए ग्राम सिलावन निवासी विष्णु तिवारी की मदद के लिए जिले के अलावा अन्य जनपदों से भी समाजसेवी पहुंचने लगे हैं। हालांकि, अभी तक प्रशासन या शासन स्तर से कोई मदद को नहीं पहुंचा है। विष्णु तिवारी बीस साल बाद जेल से रिहा होने के बाद वह कच्चे मकान में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

निर्दोष साबित होने के बाद विष्णु तिवारी के घर सामाजिक संस्थाओं के लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं, जो उसकी कपड़े, सामान व आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। विष्णुु तिवारी अपने भाइयों के परिवार के साथ खपरैलयुक्त कमरे में रह रहा है। उसका एक कमरा है, जो अब टूटी हुई दीवार के रूप में है। सोमवार को सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय बहराइच से विष्णु की मदद के लिए उसके गांव पहुंचे और उसकी आपबीती को जाना। मंगलवार को जनपद खीरी से समाजसेवी सिद्धार्थ शुक्ला उसकी मदद के लिए गांव पहुंचे और उसे कुछ सामान व नगदी भी दी। जनपद से भी कई सामाजिक संस्था व ब्राह्मण समाज के लोग उसकी मदद के लिए आगे आए हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन स्तर से उसकी मदद के नाम पर कोई भरोसा नहीं मिला है।
विज्ञापन

विष्णु तिवारी सामाजिक संस्थाओं की मदद से अपने जीवन में सुधार की उम्मीद लगाए बैठा है। विष्णु के भाई महादेव ने बताया कि कई लोग विष्णु की मदद को आगे आए हैं। अब जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर आवास व अन्य प्रकार की मदद की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हाइकोर्ट से निर्दोष विष्णु तिवारी के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं कौशल विकास योजना के तहत मुद्रा लोन दिलाकर मदद का प्रयास किया जाएगा।
- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed