{"_id":"5fdd112d8ebc3e3eb10b5aba","slug":"dictict-magistrate-inpection-lalitpur-news-jhs1838451107","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में कई अधिकारी, कर्मचारी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में कई अधिकारी, कर्मचारी मिले गायब
विज्ञापन
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने पूर्वान्ह 10.15 बजे चकबंदी विभाग के अन्तर्गत कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सहायक चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख प्रथम, कार्यालय चकबंदी अधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी, कर्मचारी गायब मिले, साथ ही दस्तावेजों का रखरखाव एवं साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
डीएम ने समस्त कार्यालयों की उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया। इनमें मोनिका गुप्ता चकबंदी लेखपाल को 7 दिसंबर से कार्यमुक्त होना दर्शाया गया है। न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी में लक्ष्मीप्रसाद चपरासी 8 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित पाये गए। इनके अवकाश से सम्बन्धित कोई प्रार्थना पत्र भी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर उन्होंने बिना अवकाश स्वीकृत कराए लगातार अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कार्यालय सहायक चकबंदी अधिकारी में सहायक चकबंदी अधिकारी विजय श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गए।
इस पर उन्होंने अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए। प्रसून गुबरेले चकबंदी लेखपाल 16 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित है, इनका अवकाश से संबंधित कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं पाया गया। जवाहर लाल चकबंदीकर्ता 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक लगातार अनुपस्थित पाये गये। मोहित सिंह अनुसेवक भी अनुपस्थित पाये गये। सूरज प्रसाद चकबंदीकर्ता उपस्थित पाए गए व उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर पाए गए लेकिन उपस्थिति पंजिका में 15, 16, एवं 17 दिसंबर में कोई भी विवरण अंकित नहीं किया गया। कार्यालय चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख में चकबंदी कार्यालय परिसर के अंदर अवैध तरीके से कुछ लोगों द्वारा कुर्सी-मेज डालकर कार्य किया जाता है, जो कि अनुचित है। उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देशित किया गया कि तत्काल वहां से वकीलों का बस्ता हटवाएं। सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत कराए बिना कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएगा। वरना, संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।