{"_id":"5fc6a6518ebc3e5fab3997d5","slug":"dictict-magistrate-formed-inpection-team-for-ambulance-neligence-lalitpur-news-jhs1824308154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबूलेंस न मिलने से गेट पर जन्म देने के मामले में जिलाधिकारी ने बिठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबूलेंस न मिलने से गेट पर जन्म देने के मामले में जिलाधिकारी ने बिठाई जांच
विज्ञापन
पीड़िता के ब्यान दर्ज कराते अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। एंबुलेंस न मिलने से टैक्सी में आई प्रसूता का महिला जिला अस्पताल के गेट पर प्रसव होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने मामले में जांच बैठा दी है। उनके निर्देश पर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में प्रसूता के बयान दर्ज किए। उन्होंने सीएमएस और एंबुलेंस सुपरवाइजर का भी पक्ष जाना।
महरौनी के ग्राम सिंगेपुर की रहने वाली प्रसूता कृष्णा (23) पत्नी प्रेत कुमार को बीते रोज प्रसव पीड़ा हुई थी। उसने अस्पताल पहुंचने के लिए सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे 102 पर फोन से सूचना देकर एंबुलेंस से मदद मांगी। लेकिन, एंबुलेंस कर्मचारी 15 - 20 मिनट में आने का आश्वासन देते रहे। इसमें तीन घंटा समय खराब हो गया। इस कारण मजबूरी में प्रसूता को टैक्सी की मदद लेनी पड़ी। पीड़िता का पति सुबह 10 बजे टैक्सी में प्रसूता को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के गेट पर जैसे ही महिला टैक्सी से उतरी, उसका प्रसव हो गया और बच्चा जमीन पर गिर गया।
पति ने एंबुलेंस कर्मी पर समय से नहीं आने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जांच बैठा दी है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच टीम में शामिल किया गया है। मंगलवार को जांच टीम ने जिला महिला अस्पताल में पहुंच कर पीड़िता और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली और महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
-----
एंबुलेंस नहीं मिलने पर महिला टैक्सी से जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई थी। अस्पताल के गेट पर प्रसव होने और बच्चा जमीन पर गिरने के मामले में जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज हो गए हैं।
अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी