{"_id":"64e3c06298a9c78b14075177","slug":"diarrhea-wreaks-havoc-in-dulawan-village-woman-dies-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-2600-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्राम दुलावन में डायरिया का कहर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्राम दुलावन में डायरिया का कहर, महिला की मौत
Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
- आठ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, आनन फानन स्वास्थ्य महकमे ने गांव में कराई सफाई, बांटी दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/बार। विकास खंड बार के ग्राम दुलावन में रविवार रात डायरिया से महिला की मौत हो गई। आठ मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डायरिया फैलने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य महकमा नींद से जागा। आननफानन गांव में टीम भेजकर सफाई कराई गई। दवाइयां भी बाटीं गईं।
ग्राम दुलावन में रविवार रात डायरिया ने जमकर कहर बरपाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में सात मरीज डायरिया पहुंचे। गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मसौरा बाई (60) पत्नी पछुआ कुशवाहा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं बंटी बाई (55) पत्नी अमृतलाल, शुक्ना (60) पत्नी मोहन, बिजरोठा बाई (58) पत्नी मथुरा कुशवाहा, सखी (20) पत्नी पप्पू कुशवाहा, मीरा (30) पत्नी फूलचंद कुशवाहा, शीला पत्नी मोहन कुशवाहा जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
एक वर्ष से गांव में नहीं हुई सफाई
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल सिंह ने बताया है कि हमारे गांव में करीब एक वर्ष से सफाई कर्मी नहीं आया है, सफाई कर्मी के न आने से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। गंदगी के कारण गांव में डायरिया जैसी बीमारी फैल रही है। सफाईकर्मी की मांग खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, डीपीआरओ एवं विधायक तक से मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी गांव में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं हुई है।
जानकारी मिलते ही गांव में टीम को भेजकर 15 मरीजों का उपचार किया। हमें कोई नया मरीज दस्त का नहीं मिला। ग्राम वासियों को ओआरएस का वितरण करवाया एवं सभी लोगों से संचारी रोगों के बचाव की जानकारी दी।
- डॉ. शशांक साहू, स्वास्थ्य अधीक्षक
धौर्रा में फैल चुका है डायरिया
जनपद में यह दूसरा गांव है, जहां पर डायरिया से लोग ग्रसित हुए हैं। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जुलाई माह में अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों ने सिर्फ अभियान को कागजी खानापूर्ति कर बजट को ठिकाने लगाने का कार्य किया, जिसका परिणाम यह है कि आज जनपद के दो गांव इस संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं।