{"_id":"68f3d8df2212c4f45a08f78b","slug":"dhanteras-brings-in-wealth-turnover-of-rs-85-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-144634-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धनतेरस पर धनवर्षा... 85 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धनतेरस पर धनवर्षा... 85 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
ललितपुर। धनतेरस पर बाजार में जबरदस्त उत्साह नजर आया। महंगाई के बाद भी सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बता रही थी कि कारोबार अच्छा रहा। ऑटोमोबाइल बाजार में दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। रात 10 बजे तक तीन हजार से अधिक दोपहिया वाहन बिके, जबकि 100 से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। कारोबारियों का अनुमान है कि धनतेरस पर 85 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
इलाइट चौराहा, कटरा बाजार, घंटाघर रोड, रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित दुकानों व मॉल पर दोपहिया वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन सहित अन्य दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ नजर आई। अनुमान है कि ई बाइक सहित करीब 45 करोड़ के दो पहिया वाहन, सराफा बाजार में 15 करोड़ के सोने व चांदी के आभूषण, चांदी के गणेश लक्ष्मी, सिक्के आदि की खरीदारी हुई।
सराफा व्यापार संगठन के अध्यक्ष भज्जू सोनी ने बताया कि महंगाई के बाद भी गत वर्ष से अच्छा कारोबार हुआ है। चार पहिया वाहन, 85 ट्रैक्टर ट्रॉली, ई रिक्शा आदि की करीब 15 करोड़ से खरीदारी हुई है। मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान और बर्तनों आदि की करीब 10 करोड़ की खरीदारी हुई है। बर्तनों में पूजा की थालियां व पीतल के लोटा, घंटियां व भगवान के सिंहासन की अधिक बिक्री हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यहां रही भीड़
दो पहिया वाहन शोरूम-08
तीन पहिया सवारी व लोडिंग शोरूम-04
ट्रैक्टर शोरूम-18
चार पहिया वाहन-04
बर्तन की दुकानें-325
सराफा की दुकानें-175
मॉल-6
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आभूषणों की भी हुई खरीदारी
धनतेरस के दिन लोगों ने सोने के आभूषणों की खरीदारी तो की है, चांदी के जेवरात, सिक्के, छत्र, लक्ष्मी-गणेश की छोटी मूर्तियां व पूजन की थालियां भी खूब खरीदी। कुछ लोगों ने सोने की चेन व अन्य जेवरातों की खरीदारी की। कई महिलाओं ने बेटियों के कानों की बालियां भी खरीदीं। सराफा बाजार में पांच करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना जताई गई।
-- -- -- -- --
शोरूम पर उमड़े ग्राहक
वाहन बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने वाहनों की पहले से ही बुकिंग कर ली थी। शनिवार को वाहन उठाने शोरूम पर पहुंचे। एक शोरूम पर तो एक ही दिन में 600 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, वाहनों की एजेंसियों में किसी पर 200 तो किसी पर 400 वाहनों की बिक्री हुई।
-- -- -- -- -- -- -
घंटाघर पर सजा बाजार
घंटाघर पर दीपावली का बाजार सज गया है। सड़क के दोनों किनारों पर पूजन व सजावट के सामानों का बाजार लगा है। यहां सैकड़ों अस्थायी दुकानें लगी हैं। झूमर, लटकन, मालाएं, लक्ष्मी-गणेश की फोटो व प्रतिमाएं, ग्वालिन, मिट्टी के दीये, झालर, पूजन की सामग्री लाई-खीला, बतासा, नारियल आदि की जमकर खरीदारी की गई।
-- -- -- --
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी रही रौनक
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में सबसे अधिक बड़ी एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और ओवन की खरीदारी की गई। खरीदारों को आकर्षक गिफ्ट और जीरो फीसदी ब्याज की सुविधा के साथ फाइनेंस की सुविधा भी दी गई।
-- -- --
एक दूसरे को खिलाई इमरती
शनिवार को होटलों पर तरह-तरह की मिठाइयां भी बनाई गईं। सावरकर चौक पर एक होटल में गरमा गरम इमरती की भी खूब बिक्री हुई। त्योहार पर मिठाई खिलाने की परंपरा है। लोगों ने एक दूसरे को इमरती भी खिलाई।