{"_id":"4c8958b4ba688cf8b40bb1296e604b9d","slug":"dgp-national-security-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी पर रासुका लगाई जाए : उमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी पर रासुका लगाई जाए : उमा
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
विज्ञापन
इलाहाबाद में दंगा रिहर्सल के दौरान केसरिया झंडा लहराए जाने पर केंद्रीय
मंत्री उमा भारती ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार प्रदेश के डायरेक्टर जनरल
ऑफ पुलिस के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि केसरिया रंग तिरंगे झंडे में भी शामिल है, ऐसे में डीजीपी
ने तिरंगे का भी अपमान किया है। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
केंद्रीय मंत्री अपनी बहन की मृत्यु होने पर गांव गई थीं। वहां से लौटकर दिल्ली वापस जाते समय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि जो भी सांप्रदायिक भावनाएं भड़काएगा, उसपर रासुका लगाई जाएगी। ऐसे में क्या मुख्यमंत्री को डीजीपी का यह कृत्य दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चिंतनीय है। प्रशासन में बैठे लोग कैसा भयमुक्त समाज दे रहे हैं, यह सबके सामने है। देश के झंडे में केसरिया रंग शामिल है।
ऐसे में दंगे की रिहर्सल में केसरिया झंडा दिखाना सीधे तिरंगे का अपमान है। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह जातिवादी सोच की सरकार है, इससे और बेहतर करने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि सिंचन योजना शुरू की है, इसमें कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। जल्द ही अधूरी पड़ी जल योजनाओं पर काम शुरू होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि अधिकारियों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, वह कतई नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, सांसद प्रतिनिधि डॉ. जगदीश सिंह चौहान, मनोहर लाल पंथ, रत्नेश तिवारी, देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे।